एक्सप्लोरर

Badaun News: गंगा नदी में डूबे एमबीबीएस के तीनों छात्रों के शव मिले, एनडीआरएफ टीम ने किए बरामद

Badaun News: एनडीआरएफ ने रविवार की सुबह अपना तलाश अभियान पुनः शुरू किया तो दोपहर तकरीबन 12 बजे सबसे पहले जय मौर्या का शव मिला. फिर कुछ देर बाद पवन और अंत में नवीन सेंगर का शव घाट से 500 मीटर दूर मिला.

Badaun Ganga River News: बदायूं जिले के उझानी कोतवाली क्षेत्र स्थित कछला गंगा घाट पर शनिवार दोपहर स्नान करते समय एमबीबीएस के पांच छात्र गंगा नदी में गहरे पानी में डूब गये जिनमें दो छात्रों को बचा लिया गया, लेकिन तीन छात्रों के शव रविवार को राष्ट्रीय आपदा मोचक बल (एनडीआरएफ) की टीम ने बरामद किए. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

अधिकारी ने बताया कि शनिवार देर शाम एनडीआरएफ टीम भी कछला घाट पर पहुंच गयी थी, लेकिन छात्रों की तलाश रात में रोक दी गयी थी. एनडीआरएफ ने रविवार की सुबह अपना तलाश अभियान पुनः शुरू किया तो दोपहर तकरीबन 12 बजे सबसे पहले जय मौर्या का शव मिला, उसके कुछ देर बाद पवन और अंत में नवीन सेंगर का शव घाट से 500 मीटर दूर मिला. तीनों छात्रों की उम्र 22 से 26 वर्ष के बीच है.

राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं के प्रधानाचार्य डॉक्टर धर्मेंद्र गुप्ता ने शनिवार को बताया था कि 2019 बैच के पांच छात्र जय मौर्य (निवासी-जौनपुर), पवन प्रकाश (बलिया) नवीन सेंगर (हाथरस), प्रमोद यादव (गोरखपुर) और अंकुश गहलोत (भरतपुर-राजस्‍थान) बिना कोई सूचना दिए कछला घाट पर गंगा स्नान करने गए थे. उन्होंने बताया था कि नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से पांचों डूबने लगे जिसमें स्थानीय गोताखोरों की मदद से अंकुश गहलोत और प्रमोद यादव को सकुशल बाहर निकाल लिया गया.

बदायूं के जिलाधिकारी मनोज कुमार ने रविवार को बताया कि एनडीआरएफ की टीम ने शनिवार देर रात तक छात्रों की तलाश की लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण अभियान रोकना पड़ा और रविवार सुबह उन्होंने फिर से तलाश अभियान शुरू किया. लगभग आठ घंटे तक चले अभियान के बाद तीनों छात्रों के शव घटनास्थल से लगभग 500 मीटर दूर बरामद कर लिए गए. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

UP News: 'स्वरा-फहाद की शादी गैर-इस्लामी...दोनों का संबंध रेप की कैटेगरी में', बरेली के मौलाना का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी
यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी
रेखा आर्य के पति पर लगे आरोपों की जांच के लिए SIT गठित, ऑडियो की होगी जांच
रेखा आर्य के पति पर लगे आरोपों की जांच के लिए SIT गठित, ऑडियो की होगी जांच
बिकरू कांड: विकास दुबे के ड्राइवर राम सिंह को मिली जमानत, जेल से आएगा बाहर
बिकरू कांड: विकास दुबे के ड्राइवर राम सिंह को मिली जमानत, जेल से आएगा बाहर
फतेहपुर में 15 घर से लेकर गायब हुई महिला, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
फतेहपुर में 15 घर से लेकर गायब हुई महिला, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget