एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: बदायूं में शिवपाल को प्रत्याशी बनाए जाने पर धर्मेंद्र यादव ने दी पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

Badaun News: समाजवादी पार्टी के नेता और बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे यहां से सपा उम्मीदवार शिवपाल सिंह यादव की जीत सुनिश्चित करें.

Lok Sabha Election 2024: देश में लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों के ऐलान होने के लिए अब कुछ ही समय शेष बाकी है. ऐसे से राजनीतिक पार्टियां अपनी रणनीतियों को धार देने में जुट गई है. उत्तर प्रदेश में अपनी सियासी जमीन मजबूत करने के लिए समाजवादी पार्टी ने पूरी ताकत झोंकी दी है. इसी बीच समाजवादी पार्टी के नेता और बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे यहां से सपा उम्मीदवार शिवपाल सिंह यादव की जीत सुनिश्चित करें.

उत्तर प्रदेश की बदायूं लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को अपने पत्ते खोले हैं. पार्टी ने इस सीट से पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव की जगह शिवपाल यादव के नाम पर मुहर लगाई है. सपा ने मंगलवार को प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी की है जिसमें पार्टी ने बदायूं से  इस सीट पर धर्मेंद्र की जगह शिवपाल यादव का नाम घोषित किया. इससे पहले धर्मेंद्र यादव का नाम इस सीट से लोकसभा उम्मीदवार के रूप में घोषित किया गया था.

धर्मेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं से क्या कहा? 
बिसौली में बुधवार को पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसे संबोधित करते हुए धर्मेंद्र यादव ने उपस्थित लोगों से कहा कि ‘‘घर के बड़े बुजुर्ग लोग अगर चुनाव लड़ेंगे तो क्या उनकी गरिमा को गिरने दोगे. अगर उनकी गरिमा को गिरने दोगे तो लड़कों को संस्कारी कौन कहेगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ प्रत्याशी कोई भी हो सकता है. यह चुनाव धर्मेंद्र यादव या शिवपाल सिंह चाचा कोई भी लड़ें, समाजवादी पार्टी को जीत दिलाना ही मकसद होना चाहिए.’’

धर्मेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोग निराश और उदास जरूर हैं लेकिन यह पार्टी का फैसला है तो समाजवादी पार्टी को यहां से जीत दिलाना ही आपका मकसद होना चाहिये. धर्मेंद्र यादव इस सीट से 2019 का लोकसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की संघमित्रा मौर्य से हार गए थे. संघमित्रा, स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी हैं, जिन्होंने हाल ही में सपा छोड़ी है.

ये भी पढ़ें: UP Board Exam 2024: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से, जेल में भी होंगे पेपर, सीसीटीवी से निगरानी, न भूलें ये चीजें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget