एक्सप्लोरर

Badaun News: बदायूं में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार तीन कांवड़ियों की मौत

Badaun Accident: पुलिस ने बताया कि घटना आज सीतापुर के हरगांव इलाके में हुई, जब कांवड़ियों का एक समूह लखीमपुर जिले में नर्मदेश्वर मंदिर ओयल में जलाभिषेक करने के बाद घर वापस आ रहा था.

Badaun Accident News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बरेली-बदायूं मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल पर सवार तीन कांवड़ियों की मौत हो गई. सीतापुर जिले में एक अलग सड़क दुर्घटना में एक अन्य कांवड़िये की मौत हो गयी. पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) आलोक मिश्रा ने सोमवार को बताया कि रविवार रात लगभग 10.30 बजे गश्त पर निकले बिनावर थाना पुलिस के दल को बदायूं-बरेली मार्ग पर स्थित बरखेड़ा गांव के पास मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक घायल अवस्था में मिले. मिश्रा के मुताबिक, तीनों घायलों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मिश्रा ने बताया कि मृतकों की पहचान बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले गजेंद्र (30), वीरपाल (28) और राम बहादुर (30) के रूप में हुई है. मिश्रा के अनुसार, घटना के संबंध में गजेंद्र के भाई मुनेंद्र ने पुलिस को बताया है कि शाम को गजेंद्र मोटरसाइकिल से कछला गंगा घाट पर जल लेने के लिए निकला था और रास्ते में उसने बदायूं के दातागंज निवासी एक रिश्तेदार राम बहादुर और रुद्रपुर के रहने वाले मित्र वीरपाल को भी अपने वाहन पर बैठा लिया.

तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

मिश्रा ने बताया कि रविवार रात वापस लौटते समय बरेली मार्ग पर तीनों एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं. सीतापुर से प्राप्त खबर के अनुसार सोमवार को रोडवेज विभाग की एक बस की चपेट में आने से एक कांवड़िए की मौत हो गई.

सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर लगाया जाम

पुलिस ने बताया कि घटना आज सीतापुर के हरगांव इलाके में हुई, जब कांवड़ियों का एक समूह लखीमपुर जिले में नर्मदेश्वर मंदिर ओयल में जलाभिषेक करने के बाद घर वापस आ रहा था. हादसे के बाद कांवड़ियों ने जमकर हंगामा किया और सीतापुर-लखीमपुर मार्ग अवरुद्ध कर दिया. इसके तुरंत बाद सीतापुर के जिलाधिकारी अनुज सिंह और पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा मौके पर पहुंचे और उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया.

सीतापुर के पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि मृतक की पहचान लखीमपुर के ओयल इलाके के रहने वाले अनूप मिश्रा के रूप में हुई है. मिश्रा ने बताया कि कांवड़ियों का समूह सड़क किनारे खड़ा था, तभी एक रोडवेज बस ने अनूप को टक्कर मार दी. अनूप की मौके पर ही मौत हो गई. चालक को हिरासत में ले लिया गया है.

UP News: बीजेपी सांसद रामशंकर कठेरिया को बड़ी राहत, कोर्ट ने दो साल की सजा के आदेश पर लगाई रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget