एक्सप्लोरर

Rudraprayag: बाबा तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली कैलाश के लिए रवाना, 26 अप्रैल को खुलेंगे तृतीय केदार के कपाट

Tungnath Temple: भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली कैलाश रवाना हो गई है. 26 अप्रैल को तृतीय केदार के कपाट खुलेंगे, भक्तों ने पुष्प, अक्षत्रों से बाबा की अगुवाई की और अपनी मन्नतें मांगी.

Tritiya Kedar Tungnath: पंच केदारों में तृतीय केदार के नाम से विश्व विख्यात भगवान तुंगनाथ (Lord Tungnath) की चल विग्रह उत्सव डोली अपने शीतकालीन गद्दीस्थल मर्कटेश्वर तीर्थ मक्कूमठ से कैलाश (Kailash) के लिए रवाना हो गयी है. भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली के कैलाश रवाना होने पर महिलाओं ने मंगल गीतों व भक्तों ने बाबा शंकर के उद्घोषों से अगुवाई की. बाबा की डोली जब पुढखी नामक स्थान पर पहुंची तो भक्तों ने नये अनाज का भोग अर्पित कर विश्व शांति व समृद्धि की कामना की. 

भोग अर्पित करने के बाद भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली रात्रि प्रवास के लिए भूतनाथ मन्दिर पहुंची जिसके बाद 25 अप्रैल को भूतनाथ मन्दिर से रवाना होकर पाव, चिलियाखोड, पंगेर बनियाकुंड यात्रा पड़ावों पर श्रद्धालुओं को आशीष देते हुए अन्तिम रात्रि प्रवास के लिए चोपता पहुंचेगी तथा 26 अप्रैल को भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली के धाम पहुंचने पर भगवान तुंगनाथ के कपाट वेद ऋचाओं के साथ ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये जाएंगे. 

कैलाश रवाना हुई भगवान तुंगनाथ की डोली

सोमवार को भगवान तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल मर्कटेश्वर तीर्थ मक्कूमठ में ब्रह्म बेला पर विद्वान आचार्यों ने पंचांग पूजन के तहत अनेक पूजाए संपन्न कर भगवान तुंगनाथ सहित तैतीस कोटी देवी-देवताओं का आह्वान किया. ठीक 10 बजे भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली का भव्य श्रृंगार कर आरती उतारी गई और इसके बाद भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली ने मर्कटेश्वर तीर्थ की तीन परिक्रमा की और कैलाश के लिए रवाना हो गई.

भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली के कैलाश रवाना होने पर भक्तों ने पुष्प,अक्षत्रों से अगुवाई की और लाल-पीले वस्त्र अर्पित कर अपनी मन्नतें मांगी.  भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली ने खेत-खलिहानों में नृत्य करते हुए पुढखी नामक तोक पहुंची, जहां पर ग्रामीणों ने नये अनाज से अनेक व्यंजन बनाकर भगवान तुंगनाथ को नये अनाज का भोग अर्पित कर क्षेत्र की खुशहाली व विश्व कल्याण की कामना की. नये अनाज का भोग अर्पित करने के बाद भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली रात्रि प्रवास के लिए भूतनाथ मंदिर पहुंची जिसके बाद आज 25 अप्रैल को कैलाश के लिए रवाना होगी. 

ये भी पढ़ें- Shaista Parveen: शाइस्ता परवीन के फरार होने से ठीक पहले की तस्वीर आई सामने, फोन पर बात करते दिखी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: विधानसभा में उठा जनसंख्या नियंत्रण कानून का मुद्दा, BJP विधायक की मांग से छिड़ी नई बहस
उत्तराखंड: विधानसभा में उठा जनसंख्या नियंत्रण कानून का मुद्दा, BJP विधायक की मांग से छिड़ी नई बहस
देहरादून के विक्रम शर्मा हत्याकांड में कार्रवाई तेज, 6 फरार आरोपियों के खिलाफ NBW जारी
देहरादून के विक्रम शर्मा हत्याकांड में कार्रवाई तेज, 6 फरार आरोपियों के खिलाफ NBW जारी
Sambhal News: 'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
LPG Crisis News Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
OBC Creamy Layer: 'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
नीतीश कुमार का नाम लेते हुए रोने लगीं मंत्री लेशी सिंह, CM को बताया कृष्ण, बोलीं- 'जिस तरह से…'
नीतीश कुमार का नाम लेते हुए रोने लगीं मंत्री लेशी सिंह, CM को क्यों बताया कृष्ण? जानें
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
Char Dham Yatra: चारधाम में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन, क्या बौद्ध-सिख और जैन भी नहीं कर पाएंगे दर्शन?
चारधाम में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन, क्या बौद्ध-सिख और जैन भी नहीं कर पाएंगे दर्शन?
Are Nail Extensions Safe: आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक है नेल एक्सटेंशन? जानें लंबे नाखूनों के नुकसान
आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक है नेल एक्सटेंशन? जानें लंबे नाखूनों के नुकसान
Embed widget