एक्सप्लोरर

Shaista Parveen: शाइस्ता परवीन के फरार होने से ठीक पहले की तस्वीर आई सामने, फोन पर बात करते दिखी

Atiq Ahmed Wife Shaista Parveen: अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता की फरारी से पहले की जो तस्वीर सामने आई है जिसमें वो काले रंग का बुर्का पहने हैं और ऊपर से गुलाबी रंग का स्कार्फ पहना हुआ है

Shaista Parveen News: माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) की पत्नी शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) की एक नई तस्वीर सामने आई हैं. इस तस्वीर में शाइस्ता किसी से फोन पर बात करते हुए दिखाई दे रही हैं, खबरों की मानें तो फोन पर बात करते हुए ये तस्वीर उसकी फरारी से कुछ समय पहले की बताई जा रही है. इसमें वो किसी से फोन पर बात कर रही है और उनसे नकाब भी नहीं पहना है. वहीं दूसरी तरफ इस मामले की जांच कर रही यूपी एसटीएफ और यूपी पुलिस को अहम जानकारी मिली है, पुलिस के मुताबिक वो अतीक की संपत्ति को लगातार अपने कब्जे में ले रही है.

अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता की फरारी से पहले की जो तस्वीर सामने आई है जिसमें वो काले रंग का बुर्का पहने हैं और ऊपर से गुलाबी रंग का स्कार्फ पहना हुआ है हालांकि इस तस्वीर में उसने नकाब नहीं पहना है. इस तस्वीर में उसका चेहरा साफ देखा जा सकता है. शाइस्ता यहां किसी से फोन पर बात करते हुए नजर आ रही है. माना जा रहा है कि ये तस्वीर उसकी फरारी से कुछ समय पहले की है. 

अतीक की संपत्ति कब्जा रही है शाइस्ता

शाइस्ता परवीन, उमेश पाल की हत्या के बाद से ही फरार है. पुलिस लगातार उसकी तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है लेकिन अब तक पुलिस को इस मामले में कोई सफलता नहीं मिल पाई है. इस बीच जांच टीम ने शाइस्ता को लेकर एक बड़ा खुलासा भी किया है. यूपी एसटीएफ और यूपी पुलिस को अहम जानकारी मिली है, जिसके मुताबिक शाइस्ता, अतीक के नाम पर दर्ज संपत्ति और कंपनियों को लगातार अपने कब्ज़े में ले रही है. एसटीएफ और यूपी पुलिस को हरियाणा, दिल्ली और मुंबई की कुछ कंपनियों के बारे में पता चला है. 

आखिर कहां छुपी है शाइस्ता परवीन

पुलिस के मुताबिक शाइस्ता परवीन इन कंपनियों के चार्टर्ड अकाउंटेंट की मदद से फरारी के दौरान भी अतीक की संपत्तियों को अपने नाम करवा रही है. पुलिस के मुताबिक शाइस्ता के प्रयागराज में ही छुपे होने की आशंका है. पिछले दिनों उसकी लोकेशन प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर मिली थी, जिसके बाद इस इलाके के कई गांवों में पुलिस ने छापेमारी की लेकिन शाइस्ता हर बार चकमा देने में कामयाब हो रही है. माना जा रहा है कि वो किसी मुस्लिम बहुल इलाके में छुपी हो सकती है. उसके साथ अक्सर बुर्का पहने कई महिलाओं का ग्रुप रहता है. शाइस्ता पर पुलिस की ओर से 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है. पुलिस जल्द ही इनाम राशि को एक लाख रुपये कर सकती है. 

ये भी पढ़ें- UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ को मिली जान से मारने की धमकी, 112 डायल के व्हाट्सएप पर आया मैसेज, केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget