एक्सप्लोरर

बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड: गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष समेत 5 के खिलाफ केस दर्ज, जांच जारी

Baba Tarsem Singh: बाबा तरसेम सिंह हत्या मामले में सेवादार जसवीर सिंह ने नानकमत्ता थाने में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है.

Baba Tarsem Singh Shot Dead: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में पवित्र नानकमत्ता गुरुद्वारे के कार सेवा डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या मामले में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व आईएएस हरबंश सिंह चुघ, पूर्व महासचिव प्रीतम सिंह संधू और डेरा नानक पुरी टांडा के पूर्व सेवादार बाबा अनूप सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.  

डेरे के सेवादार ने गुरुवार रात को दी तहरीर में गुरुद्वारा साहिब की संपत्ति को खुर्द-बुर्द करने से रोकने पर बाबा तरसेम की हत्या का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. 

पुलिस ने दर्ज किया मामला
धार्मिक डेरा कार सेवा के सेवादार जसवीर सिंह ने नानकमत्ता थाने में सौंपी तहरीर को लेकर कहा कि 28 मार्च की सुबह बाबा तरसेम सिंह कार सेवा परिसर में बैठकर सेवादारों से कार्य करा रहे थे. इसी दौरान बिना नंबर की बाइक पर सवार दो युवकों ने बाबा के पास पहुंचकर ऑटोमेटिक राइफल से उनको दो गोली मार दी. 

गोली की आवाज सुनकर वह जसपाल सिंह और अन्य सेवादार हमलावरों को पकड़ने दौड़े तो उन्होंने जसपाल पर भी गोली चला दी, जो लंगर हाल के गेट पर लगी. बाइक चलाने वाले आरोपी का नाम सर्वजीत सिंह जो पंजाब के तरनतारन के मियाविंड गाँव का रहने वाला है. वहीं पीछे हथियार लेकर बैठे आरोपी का नाम अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू उर्फ गंडा हैं जो रामपुर के ग्राम सिहौरा थाना बिलासपुर का रहने वाला है. 

सेवादार जसपाल सिंह की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. आपको बता दें गुरुवार को सुबह बाबा तरसेम सिंह  की बाइक पर आए दो हमलावरों में गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें दो हमलावर कुर्सी पर बैठे बाबा तरसेम को गोली मारते दिखते हैं. इस घटना के बाद से सिख समाज में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है.

Mukhtar Ansari: 'गरीबों का एक मसीहा इस गली से जा रहा है..', मुख्तार के जनाजे में आए अंबिका चौधरी का बयान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget