एक्सप्लोरर

बाबा सिद्दीकी की हत्या करने वाले यूपी के दोनों शूटर्स की मां का बड़ा खुलासा, बताया असली सच

Baba Siddiqui Murder Case: मुंबई में शनिवार रात हुई एनसीपी (अजीत गुट) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में यूपी कनेक्शन सामने आया. आरोपी धर्मराज कश्यप और शिवा यूपी के बहराइच के रहने वाले हैं.

Baba Siddique Shot Dead: मुंबई में NCP (अजीत गुट) के नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात की गोली मारकर हत्या कर दी गई. अब इस हत्याकांड में यूपी कनेक्शन सामने आया है. इस हत्याकांड के बाद जिन शार्प शूटर धर्मराज कश्यप और शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है, यह दोनों शार्प शूटर उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के गंडारा के रहने वाले बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि धर्मराज और शिवकुमार दोनों काफी सालों से मुंबई और पुणे में रहते थे लेकिन लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में यह कब और कैसे आए इसकी जानकारी किसी को नहीं है. 

इस हत्याकांड में शामिल धर्मराज कश्यप की मां कुसुमा ने बताया कि वह बहराइच जिले के गंडारा गांव की रहने वाली हैं. उन्होंने बताया कि, धर्मराज कश्यप उनका बेटा है. उन्होंने इस हत्याकांड पर अनभिज्ञता जताई और कहा कि, जब पुलिस आई तब उनको इस बात की जानकारी हुई है. बताया कि उनका बेटा दो महीने से मुंबई में रहता है, वह मुबंई नहीं बल्कि कबाड़ के कारोबार के लिए पुणे गया था. बताया कि उनके पांच लड़के हैं और धर्मराज कश्यप उनका सबसे छोटा बेटा है.


बाबा सिद्दीकी की हत्या करने वाले यूपी के दोनों शूटर्स की मां का बड़ा खुलासा, बताया असली सच

हत्याकांड पर आरोपियों की मां ने क्या कहा? 
वहीं इस हत्याकांड में शामिल दूसरे आरोपी शिवकुमार उर्फ शिवा की मां सुमन ने बताया कि, शिवकुमार उर्फ शिवा उनका बेटा है. सुमन से जब हत्याकांड के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि, हमें इस हत्याकांड की जानकारी नहीं थी, हमें इस बारे सुबह जानकारी हुई है. बताया कि, उनका बेटा ऐसा नहीं था. वह पुणे में रहकर भंगार का काम करता था. उन्होंने बताया कि उसका कभी किसी से विवाद नहीं हुआ है.

वहीं इस मामले को लेकर गंडारा गांव के प्रधान पति मोहम्मद हसनैन जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस और क्राइम ब्रांच इस हत्याकांड की जांच कर रही है, जो आरोपी होगा सामने आ जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि धर्मराज दो महीने पहले गया था और शिवा सात-आठ महीने पहले गया था. फोन से इन लोगों की बहुत कम बातें होती थी. जब उनसे पूछा कि क्या वे लोग ऐसा कर सकते हैं तो उन्होंने कहा कि कुछ कह नहीं सकते हैं या हो सकता है कि वह साजिश का शिकार हो गए हों.

ये भी पढे़ं: ड्राइवर की झपकी से खाई में गिरी कार, शादी से लौट रहे मां-बेटे समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् के विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् का विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget