एक्सप्लोरर

धर्मांतरण मामला: लापता छात्रा के वीडियो से आया ट्विस्ट, कहा- मर्जी से किया धर्म परिवर्तन, इस्लाम में मेरी आस्था

Religion Conversion Case: बरेली में बीए छात्रा के अपहरण के बाद धर्म परिवर्तन के मामले में नया मोड़ आ गया है. छात्रा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में उसने कई खुलासे किए हैं.

Religion Conversion Case: बरेली में बीए की छात्रा के जबरन धर्म परिवर्तन के मामले में नया मोड़ आ गया है. छात्रा के घरवालों ने कहा था कि उनकी बेटी का 5 अगस्त को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपहरण कर लिया था. अपहरण के बाद दरगाह आला हजरत पर उनकी बेटी का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर दिया गया. छात्रा के माता-पिता ने बताया था कि बेटी के जबरन धर्मांतरण के बाद उन्हें भी धर्म परिवर्तन की धमकी दी जा रही है. परिजनों ने छात्रा के अपहरण की पुलिस से शिकायत भी की थी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. मामले के लगभग 10 दिन बाद छात्रा का वीडियो सामने आया है. वायरल वीडियो में छात्रा ने बताया कि उसने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन किया है. उसके ससुरालवालों को परेशान ना किया जाए. 

छात्रा के धर्मांतरण का कथित मामला शाही थाना क्षेत्र का है. आरोप है कि 5 अगस्त को बाजार गई बीए की एक छात्रा का अपहरण कर लिया गया और फिर उसका धर्म परिवर्तन कराकर उसका निकाह करवा दिया गया. अब उसके माता-पिता पर भी इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाया जा रहा है. परेशान परिजनों ने घर के बाहर गांव से पलायन करने का बैनर लगा दिया है. वही गांव से पलायन का मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.

छात्रा के परिजन एसएसपी दफ्तर पहुंचे और उन्होंने पुलिस अधिकारियों को पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गांव के ही अकलीम कुरैशी ने उनकी बेटी का अपहरण कर लिया. अपहरण के बाद बेटी का जबरन धर्म परिवर्तन करवाकर निकाह कर लिया है. अब क्षेत्र के ही दबंग उन पर भी धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहे हैं. छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया कि गांव के अतहर हुसैन और ख़ातिबुल हसन उन पर केस वापिस लेने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहे है. इस वजह से अब वो गांव से पलायन करने को मजबूर हैं. 

छात्रा के वीडियो से आया नया मोड़
वहीं छात्रा का एक वीडियो सामने आने से मामले में नया मोड़ आ गया है. वायरल वीडियो में वो कह रही है कि उसका अपहरण नहीं हुआ है. वो अपनी मर्जी से अकलीम कुरैशी के साथ गई है. छात्रा ने ये भी कहा कि उसके ससुराल वालों पर कोई दबाव न बनाया जाए. वो अब मानसी रस्तोगी से मरियम कुरैशी बन गई है. धर्म परिवर्तन करने वाली छात्रा का कहना  है कि उसकी शुरू से ही इस्लाम मे आस्था रही है. इसलिए उसने अपनी मर्जी से इस्लाम कबूल कर लिया है और निकाह कर लिया है.

क्या बोली पुलिस?
इस मामले में एसपी ग्रामीण ने कहा कि शाही थाने में छात्रा के अपहरण और धर्म परिवर्तन का मुकदमा दर्ज है. छात्रा की बरामदगी के लिए 3 टीमें लगाई गई हैं. वहीं पलायन के मामले पर उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया.

ये भी पढ़ें:

UP: विपक्ष ने की BJP को घेरने की तैयारी, 'जन आशीर्वाद यात्रा' के मुकाबले 'भाजपा हटाओ यात्रा' होगी शुरू

उपलब्धियों से भरा है IPS लक्ष्मी सिंह का जीवन, डकैतों और दुर्दांत अपराधियों का किया है एनकाउंटर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर में बनेगा 9वां कल्याण मंडपम, मिलेंगी मॉडर्न सुविधाएं
गोरखपुर में बनेगा 9वां कल्याण मंडपम, मिलेंगी मॉडर्न सुविधाएं
लखनऊ: हिरासत में लिए गए NSUI कार्यकर्ता, लोकतंत्र की हत्या का लगाया आरोप
लखनऊ: हिरासत में लिए गए NSUI कार्यकर्ता, लोकतंत्र की हत्या का लगाया आरोप
पल्लवी पटेल का चुनाव आयोग पर निशाना, चुनाव आयुक्त को बताया BJP का एजेंट
पल्लवी पटेल का चुनाव आयोग पर निशाना, चुनाव आयुक्त को बताया BJP का एजेंट
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget