एक्सप्लोरर

Azamgarh News: सपा ने बाढ़ क्षेत्र को बताया BJP का पिकनिक स्पॉट, अब सासंद 'निरहुआ' ने दिया ये जवाब

UP News: सांसद ने कहा, BJP सरकार बाढ़ पीड़ितों को हर सुविधा मुहैया करा रही है. सरकार बाढ़ से जो भी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई करेगी, जिनके घर गिरे हैं उन्हें घर बनवाकर दिया जाएगा.

Uttar Pradesh News: यूपी में आजमगढ़ (Azamgarh) जिले के एक गेस्ट हाउस में दीप मेला कार्यक्रम में पहुंचे बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव (निरहुआ) (BJP MP Dinesh Lal Yadav Nirahua) ने समाजवादी पार्टी द्वारा बाढ़ क्षेत्र को बीजेपी (BJP) का पिकनिक स्पॉट कहने और व्यवस्था पर सवाल उठाने के बाद मंगलवार को पलटवार किया. उन्होंने कहा कि सपा के लोगों को अपने गिरेहबान में झांककर देखना चाहिए. उनके जिले में दस विधायक हैं. पिछले कुछ वर्षों में सांसद भी उनके ही रहे हैं, अगर इन्होंने काम किया तो आज बंधा क्यों टूट रहा है और क्यों जगह जगह रिसाव है. रहा सवाल बीजेपी सरकार को तो वह बाढ़ पीड़ितों को हर सुविधा मुहैया करा रही है. सरकार बाढ़ से जो भी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई करेगी, जिनके घर गिरे हैं उन्हें घर बनवाकर दिया जाएगा.

बाढ़ को लेकर क्या कहा सांसद ने
एक गेस्ट हाउस में आयोजित दीप मेला में मीडिया से बात करते हुए सांसद ने कहा कि, आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु के साथ उन्होंने खुद बाढ़ क्षेत्र का दौरा किया. मंत्री जी ने खुद शासन को अवगत कराया कि हालात दयनीय हैं. उन्होंने पानी घटते ही बंधे को मजबूत करने का निर्देश दिया है. पानी जैसे ही घटेगा बंधे का काम शुरू होगा. बांध को दस फिट ऊंचा किया जाएगा. बाढ़ का पानी घट रहा है तो आने वाले दिनों में बीमारियों का खतरा भी बढ़ेगा. इसे देखते हुए सीएमओ को निर्देश दिया गया है कि तत्काल दवाओं का छिड़काव शुरू कराएं. साथ ही कैंप में मेडिकल व्यवस्था को और सुदृढ़ करें. बाढ़ क्षेत्र में मच्छरदानी का भी वितरण किया जाएगा.

रिपोर्ट शासन तक पहुंच रही- सांसद
बाढ़ क्षेत्र में अधिकारियों की लापरवाही पर सांसद ने कहा कि, हर पल की रिपोर्ट शासन तक पहुंच रही है. अधिकारी लापरवाही करेंगे तो बख्शे नहीं जाएंगे. उन्हें समस्या को सुनकर समाधान करना ही होगा. जल्द ही सिंचाई मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह का दौरा होने जा रहा है. वे यहां बड़ी घोषणा करेंगे. उन्होंने कहा कि आज जनता कह रही है कि हमने अपना सांसद देख लिया है लेकिन विधायक बाढ़ तो दूर कभी सूखे में भी नजर नहीं आते हैं. निरहुआ ने कहा कि अभी सांसद बने तीन महीना हुआ है, आप देखेंगे कि कैसे आने वाले समय में बदलाव आता है. 

नेताजी का जाना देश के लिए बड़ी क्षति- सांसद
सांसद ने कहा कि, सगड़ी के लोगों ने मुझे चुना है तो उनकी हर समस्या हमारी अपनी है. कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग परिवारवाद को बढ़ावा देने वाले लोग हैं. यही वजह है कि देश की सबसे बड़ी पार्टी गर्त में पहुंच गई है. अब वे जैसा चुनेगे आगे उनका भविष्य भी वैसा ही होगा. सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर उन्होंने कहा कि नेताजी का जाना देश के लिए बड़ी क्षति है. वे जमीन से जुड़े नेता थे. यही वजह है कि उनके निधन से हर दल के लोग मार्माहत हैं. सड़कों की बदतर हालत पर सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 15 नवंबर तक सड़कों को दुरूस्त करने का निर्देश दिया है तो अधिकारियों को काम पूरा करना होगा.

Mulayam Singh Yadav: एक ही संदेश लेकिन तस्वीरें अलग-अलग, अखिलेश यादव ने फिर किया ट्वीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी नगर पालिका का 1 करोड़ का टेंडर निरस्त, धांधली के आरोपों पर DM का सख्त फैसला
बाराबंकी नगर पालिका का 1 करोड़ का टेंडर निरस्त, धांधली के आरोपों पर DM का सख्त फैसला
बुर्का पहन कांवड़ यात्रा पर निकलीं तमन्ना मलिक, बोलीं- किसी के बाप...'
बुर्का पहन कांवड़ यात्रा पर निकलीं तमन्ना मलिक, बोलीं- किसी के बाप...'
'कांवड़ यात्रा में अराजकता बर्दाश्त नहीं', CM योगी ने दी सख्त चेतावनी
'कांवड़ यात्रा में अराजकता बर्दाश्त नहीं', CM योगी ने दी सख्त चेतावनी
सीएम योगी की नई पहल, यमुना किनारे बनेगा 3.46 करोड़ का ग्रीन पार्क
सीएम योगी की नई पहल, यमुना किनारे बनेगा 3.46 करोड़ का ग्रीन पार्क

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget