एक्सप्लोरर

Azamgarh Crime News: आजमगढ़ में बेटे ने मां-बाप और बहन को कुल्हाड़ी से काटा, ट्रिपल मर्डर से इलाके में हड़कंप

Azamgarh Murder: घटना के बारे में खुलासा करते हुए एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि आरोपी कत्ल के बाद से फरार है. इस मामले की जांच के लिए एडिशनल एसपी के नेतृत्व में दो पुलिस टीमों का गठन किया गया है.

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आजमगढ़ (Azamgarh) के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के धंधारी गांव में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां पर 20 वर्षीय युवक ने अपने ही माता-पिता और छोटी बहन की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी. हत्या का खुलासा उस दौरान हुआ जब सुबह गांव वाले टहलने निकले, उसी दौरान तीनों की लाश बिस्तर पर अलग-अलग पड़ी मिली जबकि उनका बेटा लापता था. घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य समेत पुलिस अधिकारी और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची. 

घटना की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही थी. मृतकों की पहचान भानु प्रताप सिंह, उनकी पत्नी सुनीता देवी, पुत्री राशि सिंह के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि 1 दिन पहले ही भानु प्रताप सिंह ने अपने बेटे को किसी बात को लेकर डांट फटकार दिया था. इसी से नाराज होकर उसने वारदात को अंजाम दिया और घटना के बाद मौके से फरार हो गया. भानु प्रताप सिंह गांव में ही रहकर खेती-बाड़ी करते थे. गांव के सिवान में उन्होंने घर बनवाया था. भानु प्रताप की एक और बेटी रानी सिंह घटना के समय वहां मौजूद नहीं थी. वह आजमगढ़ मुख्यालय पर किसी रिश्तेदार के यहां आई थी इसलिए वह बच गई. 

पुलिस मामले की कर रही जांच
फिलहाल मौके पर पुलिस घर पर छानबीन में तथ्यों का पता लगाने में लगी है. घटना के बाद इलाके में कोहराम मचा हुआ है. घटना के बारे में खुलासा करते हुए एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि आरोपी कत्ल के बाद से फरार है. इस मामले की जांच के लिए एडिशनल एसपी के नेतृत्व में दो पुलिस टीमों का गठन किया गया है. अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए दो सीओ के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया गया जिसमें सर्विलांस की टीम को भी शामिल किया गया है. शवों के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है मामले आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें:-

Atiq Ahmed Murder Case: लवलेश, सनी और अरुण के खिलाफ इन धाराओं में FIR, पुलिस से कहा- हम भागना चाहते थे लेकिन... 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget