एक्सप्लोरर

Azamgarh News: चेकिंग के दौरान पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, पैर में लगी गोली, चोरी की बोलेरो बरामद

Police Encounter: एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि चेकिंग के दौरान तेजी से आते हुए बोलेरो दिखी, जिसे रोकने का प्रयास किया गया. जब बोलेरो नहीं रुकी तो पुलिस ने पीछा किया और आगे जाकर गड्ढे में फंस गई.

Azamgarh News: आजमगढ़ (Azamgarh) में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना के अंतर्गत पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हो गई. दरअसल, थाना गंभीरपुर को मुखबिर की सूचना मिली थी कि शातिर बदमाश गंभीरपुर होते हुए बनारस जाने की फिराक में है. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है. 

इसी के साथ पुलिस को एक बोलेरो आती दिखी, जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बोलेरो नहीं रुकी और कुछ दूर आगे जाकर गड्ढे में फंस गई. इससे बदमाश फायरिंग करने लगा और पुलिस ने बचाव करते हुए फायरिंग की. इससे बदमाश हारून के दाहिने पैर में गोली लगी है. इलाज के लिए पुलिस ने बदमाश हारून को जिला अस्पताल भेज दिया है.

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि बदमाश के खिलाफ जौनपुर और आजमगढ़ में कई मामले दर्ज हैं. बदमाश हारून के पास से असलहा, कारतूस और चोरी की बोलेरो भी बरामद हुई है. हारून को आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है. एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस चेकिंग शुरू कर दी. इसी क्रम में तेजी से आते हुए बोलेरो दिखी, जिसे रोकने का प्रयास किया गया. जब बोलेरो नहीं रुकी तो पुलिस ने इसका पीछा किया और आगे जाकर गड्ढे में फंस गई.

इससे बदमाश हारून ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. पुलिस ने आत्मरक्षा करते हुए फायरिंग की जिससे बदमाश के पैर में गोली लगी है. इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है बदमाश हारून के ऊपर जौनपुर और आजमगढ़ में 8 मुकदमे दर्ज हैं. इसके पास से तमंचा, कारतूस और चोरी की बोलेरो भी बरामद हुई है.

यह भी पढ़ें:-

Watch: ओम प्रकाश राजभर ने बीजेपी में जाने के दिए संकेत, कहा- 'कुछ भी संभव, कसम नहीं खायी'

 

डॉ, खुर्रम आलम नोमानी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से करीब 23 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. नोमानी को करीब 32 सालों का अनुभव है. इस दौरान कई ग्राउंड रिपोर्ट्स किए. 2003 में भारत नेपाल सीमा पर लड़कियों की खरीद फरोख्त पर सिद्धार्थनगर से ग्राउंड रिपोर्ट की. अबू  सलेम के पुर्तगाल से भारत प्रत्यर्पण के समय अबू सलेम के परिवार का इंटरव्यू सबसे पहले स्टार न्यूज़ पर प्रसारित किया. 2004 के लोकसभा चुनाव से लेकर होने वाले सभी लोकसभा ,विधानसभा चुनाव  की ग्राउंड रिपोर्टिंग की. खुर्रम आलम नोमानी ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में पीजी डिप्लोमा किया है. इसके बाद MA,PHD (हिन्दी) की डिग्री हासिल की. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
महंगाई बनेगी यूपी चुनाव का मुद्दा? प्रियंका गुप्ता बोलीं- महिलाएं दिखाएंगी ताकत
महंगाई होगा यूपी चुनाव का मुद्दा? प्रियंका गुप्ता बोलीं- महिलाएं दिखाएंगी ताकत
उत्तराखंड की यमकेश्वर विधानसभा से कांग्रेस अंकिता भंडारी की मां को उतारेगी?
उत्तराखंड की यमकेश्वर विधानसभा से कांग्रेस अंकिता भंडारी की मां को उतारेगी?
AMU छात्रसंघ चुनाव के लिए 5 नवंबर को मतदान, मैदान में कितने उम्मीदवार?
AMU छात्रसंघ चुनाव के लिए 5 नवंबर को मतदान, मैदान में कितने उम्मीदवार?

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
Tiger vs Dog Fight: क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
Embed widget