एक्सप्लोरर

मदरसों पर कार्रवाई पर बरसे मौलाना मदनी, बोले- यूपी में सबसे ज्यादा हो रही परेशानी

जमीयत उलेमा ए हिन्द के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इन दिनों मदरसों को लेकर सबसे ज्यादा समस्याएं सामने आ रही हैं.

Moulana Arshad Madani: आज़मगढ़ के सरायमीर में मदरसों को लेकर हुए एक कार्यक्रम में कई अहम मुद्दों पर खुलकर बातें की गईं. इस कार्यक्रम के बाद एबीपी  न्यूज़ से जमीयत उलेमा ए हिन्द के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इन दिनों मदरसों को लेकर सबसे ज्यादा समस्याएं सामने आ रही हैं. ऐसे में उन लोगों को एकजुट करना ज़रूरी था जिन्हें सिस्टम से बाहर कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि यह जगह कार्यक्रम के लिए सबसे उपयुक्त थी, इसलिए यहीं पर सभी को बुलाया गया.

मदरसों पर की जा रही कार्रवाई को लेकर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी. मौलाना मदनी ने कहा कि जो बातें मानकों के विपरीत होने को लेकर कही जा रही हैं, वे पूरी तरह सही नहीं हैं. खासकर यूपी  नेपाल बॉर्डर पर मौजूद मदरसों को लेकर जो शक जताया जा रहा है, वह पहले भी उठाया गया था. लेकिन वाजपेयी सरकार के वक्त संसद में साफ कहा गया था कि किसी भी बॉर्डर स्थित मदरसे से दहशतगर्दी नहीं फैली है. पर आज एक बार फिर से नफरत फैलाने के लिए ऐसे मुद्दों को उठाया जा रहा है.

मदरसा सिर्फ दीनी तालीम के लिए

मदरसा मॉर्डनाइजेशन पर मदनी ने साफ कहा कि हमारा मदरसा सिर्फ दीनी तालीम के लिए है. यहां कोई भी आए, किसी भी उम्र में मजहब सीख सकता है. अंग्रेज़ी या साइंस की पढ़ाई करनी है तो उसके लिए और संस्थान हैं. उन्होंने सरकार पर सीधा सवाल उठाया कि जब हम न मान्यता लेते हैं, न फंड, तो सरकार को क्या हक है दखल देने का. मदरसों में क्या पढ़ाया जाए, यह हम तय करेंगे. उन्होंने मॉर्डनाइजेशन का विरोध करते हुए इसे मजहबी आज़ादी में हस्तक्षेप बताया.

वक़फ सम्पत्तियों को बर्बाद करने की कोशिश

वक्फ को लेकर पूछे गए सवाल पर मौलाना मदनी में नाराजगी जताई कहा कि कोर्ट में मामला चल रहा है, लेकिन सरकार नए-नए एक्ट लाकर वक्फ संपत्तियों को बर्बाद करने की कोशिश कर रही है. मस्जिदें, मदरसे और कब्रिस्तान इस साजिश का शिकार हो सकते हैं.

बकरीद पर साफ़-सफाई की अपील

बकरीद पर विश्व हिंदू परिषद की अपील पर मदनी ने सहमति जताते हुए कहा कि सांकेतिक कुर्बानी होनी चाहिए और सफाई का पूरा ख्याल रखा जाए. वहीं राम मंदिर को लेकर कहा कि हमने पहले ही कहा था कि फैसला जो भी हो, हम खामोश रहेंगे और हम खामोश हैं. उन्होंने मंच से संबोधन में कहा था कि वो दिन आयेगा जब कहा जायेगा गवर्नमेंट ने जुल्म किया है, मस्जिद की जगज राम मन्दिर को दे दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget