एक्सप्लोरर

Azamgarh News: आजमगढ़ में कॉलेज का गजब कारनामा! छात्रों के टॉयलेट में लगवा दिया सीसीटीवी कैमरा, वजह सुनकर आएगी हंसी

Azamgarh News: कॉलेज प्रशासन ने तर्क दिया कि शौचालय में लगातार टोंटियों की चोरी हो रही थी, जिसे देखते हुए प्रबंधन की ओर से ये फैसला लिया गया है. जिसके बाद छात्रों ने इस पर जबरदस्त नाराजगी जाहिर की.

Azamgarh News: यूपी में एक टॉयलेट में दो-दो सीटें लगाने के अजूबे के बाद अब एक और कारनामा सामने आया है, जहां आजमगढ़ के एक कॉलेज में छात्रों के टॉयलेट में सीसीटीवी (CCTV) कैमरे लगवाए गए हैं. यही नहीं कॉलेज प्रशासन ने इसके पीछे जो वजह बताई है उसे जानकर भी आपकी हंसी छूट जाएगी. छात्रों के विरोध के बाद अब यहां से सीसीटीवी कैमरे हटवा दिए गए हैं, लेकिन ये मामला अब सुर्खियों में आ गया है.

दरअसल, आजमगढ़ के डीएवी पीजी कॉलेज प्रबंधन के फरमान के बाद कॉलेज में छात्रों के शौचालय में सीसीटीवी कैमरा लगा दिया गया था. अगले दिन जब कॉलेज खुला तो छात्रों ने शौचालय के अंदर सीसीटीवी कैमरा देखा, जिसके बाद ये जानकारी तमाम छात्रों को दी गई. देखते ही देखते इस बात को लेकर कॉलेज में भीड़ इकट्ठा हो गई और छात्र भड़क गए. छात्र नेताओं ने जब इस बारे में कॉलेज प्रशासन से बात की तो उनका तुगलकी फरमान सुनकर उनका गुस्सा और भी ज्यादा भड़क गया.

कॉलेज प्रबंधन ने दिया गजब तर्क

कॉलेज प्रशासन ने तर्क दिया कि शौचालय में लगातार टोंटियों की चोरी हो रही थी, जिसे देखते हुए प्रबंधन की ओर से ये फैसला लिया गया है. छात्रों ने कहा कि शौचालय में सीसीटीवी कैमरा लगवा कर विद्यालय प्रशासन उनकी निजता का हनन कर रहा है. जिसके बाद छात्रों ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी. ये खबर मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंच गए. जिसके बाद छात्रों के गुस्से को देखते हुए तत्काल शौचालय के अंदर से सीसीटीवी कैमरों को निकलवा दिया गया. 

कॉलेज के छात्र रितिक ने कहा कि जहां पर छात्र टॉयलेट करते वहीं पर सीसीटीवी कैमरा लगा दिया गया, हमने जब इस बारे में प्रिंसिपल से कहा, तो उन्होंने कहा कि शौचालय से टोंटी चोरी हो जाती है इस वजह से कैमरा लगाया गया है ताकि देखा जा सके की चोरी कौन करता है, लेकिन ये तो पूरी तरह से छात्रों की निजता का हनन है. 

छात्रों के विरोध के बाद हटाए गए कैमरे

वहीं इस मामले पर सफाई देते हुए कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि उन्होंने शौचालय के गेट पर सीसीटीवी कैमरा लगाने को कहा था, लेकिन गलती से उसे शौचालय के अंदर लगा दिया गया. जैसे ही इस बात की जानकारी हुई तो कैमरे को वहां से हटा दिया गया है. उन्होंने कहा कि पूरे महाविद्यालय में कैमरे लगाए जा रहे है. जिससे कि कोई छात्र कॉलेज की दीवारो पर कुछ न लिख सके न ही महाविद्यालय परिसर के अंदर का कोई सामान नष्ट हो. 

ये भी पढ़ें-  UP News: यूपी में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सीएम योगी ने उठाया एक और कदम, किया ये बड़ा एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
रवि किशन का 'मौन व्रत' वाला वीडियो वायरल, बोले- 'आज शांत रहने दो'
रवि किशन का 'मौन व्रत' वाला वीडियो वायरल, बोले- 'आज शांत रहने दो'
UP में बुजुर्गों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 1500 करोड़ रुपये आवंटित
UP में बुजुर्गों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 1500 करोड़ रुपये आवंटित
उत्तराखंड सरकार का MSME मिशन, 2 साल में 1 लाख नई नौकरियों का लक्ष्य
उत्तराखंड सरकार का MSME मिशन, 2 साल में 1 लाख नई नौकरियों का लक्ष्य

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
Old Coin: पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
Embed widget