एक्सप्लोरर

Rampur: आजम खान के स्कूल पर संकट के बादल बरकरार, हाईकोर्ट के फैसले का प्रशासन कर रहा इंतजार

Rampur Public School: स्कूल की प्रिंसिपल हिना मुज़द्दी ने कहा कि अभी 2 एग्जाम पेंडिंग हैं, एग्जाम के बाद रिजल्ट मेकिंग और रिजल्ट डिस्ट्रीब्यूशन भी प्रोसेस है, हमें कोर्ट के डिसीजन का इंतजार रहेगा.

Rampur News: सपा नेता आजम खान के जौहर ट्रस्ट द्वारा संचालित रामपुर पब्लिक स्कूल पर एक बार फिर संकट के बादल दिखाई दे रहे हैं क्योंकि हाईकोर्ट से स्कूल में एग्जाम कराने के लिए मिला समय आज समाप्त हो जाएगा. आज स्कूल प्रशासन को बिल्डिंग खाली करनी होगी. दरअसल कैबिनेट द्वारा जौहर शोध संस्थान की लीज समाप्त करने के बाद जौहर ट्रस्ट द्वारा संचालित रामपुर पब्लिक स्कूल को प्रशासन द्वारा खाली करा लिया गया था, जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने स्कूल में चल रहे एग्जाम का हवाला देते हुए कुछ और समय देने के लिए हाई कोर्ट में अपील दायर की थी, जिसके बाद प्रयागराज हाई कोर्ट ने हाल स्कूल प्रशासन को एग्जाम कराने के लिए 18 मार्च तक का समय दिया था, जो कि आज पूरा हो रहा है. करीब 9:30 बजे से 12:30 बजे तक आज स्कूल में बच्चों का एग्जाम हुआ, जिसके बाद करीब 3 बजे तक स्कूल प्रशासन को बिल्डिंग खाली करना था.

स्कूल की प्रिंसिपल हिना मुज़द्दी के मुताबिक वह आज स्कूल खाली कर देंगे और इस मामले की अगली सुनवाई 21 मार्च को होनी है, जिसमें प्रिंसिपल के मुताबिक वह अपनी प्रॉब्लम रखेंगे. उन्होंने कहा कि अभी 2 एग्जाम पेंडिंग हैं, एग्जाम के बाद रिजल्ट मेकिंग और रिजल्ट डिस्ट्रीब्यूशन भी प्रोसेस है, हमें कोर्ट के डिसीजन का इंतजार रहेगा और उसके बाद ही पता चलेगा कि आगे क्या करना है. स्कूल पर हो रही कार्रवाई से छात्रों और अभिभावकों में भी चिंता का माहौल है.

अब हम हाईकोर्ट से अपील करेंगे- प्रिंसिपल
रामपुर पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल हिना मुज़द्दी ने बताया कि हाईकोर्ट से हमें 2 दिन का समय मिला था. 17 और 18 को एग्जाम शेड्यूल के हिसाब से करा दिए, लेकिन जो एग्जाम 15 और 16 तारीख में थे वो अभी पेंडिंग हैं. उसके लिए अब हम हाईकोर्ट से अपील करेंगे.

UP Politics: यूपी निकाय चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, औरैया में इस बड़े नेता ने छोड़ी पार्टी

9वीं की छात्रा फातिमा ने बताया कि हमारी फ्यूचर के लिए हम बहुत ज्यादा चिंतित हैं. 9th में रजिस्ट्रेशन हुआ है और जिस स्कूल से 9th होता है उससे ही 10th होता है इसलिए हम परेशान हैं कि 10th में कैसे जाएंगे. अगर स्कूल टूट गया. ऐसा होना नहीं चाहिए लेकिन अगर ऐसा हुआ तो 10th होना मुश्किल होगा. इसलिए हम दुआएं कर रहे हैं कि हमारा स्कूल नहीं टूटे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
श्रावस्ती में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, ससुर पर हत्या का आरोप
श्रावस्ती में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, ससुर पर हत्या का आरोप
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget