एक्सप्लोरर

UP News: फिर बढ़ सकती हैं सपा सांसद आजम खान की मुश्किलें, इस केस से जुड़ा है मामला

Azam Khan News: 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान आजम खान पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगा था, जिसमें उनको 3 साल की सजा सुनाई गई थी. उनकी विधानसभा सदस्यता भी चली गई थी. हालांकि बाद में दोषमुक्त हो गए थे.

Azam Khan Hate Speech Case: उत्तर प्रदेश (UP) में समाजवादी पार्टी (SP) के नेता आजम खान के लिए मुश्किलों का दौर लगातार जारी है. उनके ऊपर चल रहे दर्जनों मुकदमों में रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में ट्रायल चल रहा है. हेट स्पीच मामले में बीते दिनों आजम खान को सेशन कोर्ट से दोषमुक्त कर दिया गया था. यह मामला 2019 लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान आजम खान की ओर से भड़काऊ भाषण देने का था, जिसमें उनको 3 साल की सजा सुनाई गई थी. उनकी विधानसभा सदस्यता भी चली गई थी लेकिन निचली अदालत से दोष मुक्ति के बाद अब अभियोजन विभाग ने इस मामले में हाईकोर्ट में अपील करने की तैयारी पूरी कर ली है.

अभियोजन की ओर से तैयार किए गए अपील प्रस्ताव पर जिला मजिस्ट्रेट रामपुर ने हस्ताक्षर कर संस्तुति कर दी है. अब शासन स्तर पर हाईकोर्ट में अपील करने का रास्ता साफ हो गया है. इससे कहीं न कहीं आजम खान के लिए एक बार फिर मुश्किलें बढ़ सकती हैं. इस संबंध में संयुक्त निदेशक अभियोजन शिव प्रकाश पांडे ने बताया कि साल 2019 में लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान मिलक विधानसभा में खाता नगलिया में 7/4/2019 को मोहम्मद आजम खान ने चुनावी जनसभा में एक भाषण दिया था. वह भाषण भड़काऊ था और उसमें एफआईआर पंजीकृत हुई 153ए, 505 1बी और 125 जनप्रतिनिधि अधिनियम में, जिसमें गवाह परीक्षित कराए गए 27/10/2022 को एमपी एमएलए कोर्ट एसीजेएम फर्स्ट के न्यायालय से दोष सिद्ध हुई, सभी धाराओं में तीन-तीन साल की.

24 मई को कर दिया गया था दोषमुक्त

इस आदेश के खिलाफ आजम खान की ओर से एमपी-एमएलए कोर्ट सत्र न्यायालय में अपील योजित की गई थी. अपील में बहस के उपरांत न्यायालय ने 24 मई 2023 को अपील स्वीकार करके उन्हें दोषमुक्त कर दिया गया और अभियोजन पक्ष की ओर से अपील के निर्णय को पूरी तरह से परिशीलन किया गया. कई बातों को ऐसा पाया गया कि यह लगा कि अपील अन्याय उचित है. इस आदेश के विरोध माननीय उच्च न्यायालय में अपील योजित की जानी चाहिए.

इसकी पूरी तैयारी करके सारे मैटेरियल्स को कलेक्ट कर के जो नियम अनुसार शासकीय अपील जिला मजिस्ट्रेट महोदय के माध्यम से उत्तर प्रदेश शासन को प्रेषित की जाती है और फिर एक प्रक्रिया के अनुसार शासन के स्तर से वहां से होते हुए परिशीलन के पश्चात माननीय उच्च न्यायालय में दाखिल होती है तो जिला मजिस्ट्रेट महोदय रामपुर की तरफ से उस शासकीय अपील के प्रस्ताव को कल उनकी की ओर से हस्ताक्षर बनाए गए और वह यूपी शासन को जाने के लिए प्रेक्षित हो रही है.

मामले पर निदेशक अभियोजन क्या बोले?

वहीं हाईकोर्ट में अपील पहुंचने पर पूछे गए सवाल पर निदेशक अभियोजन शिव प्रकाश पांडे ने बताया कि यहां से निकल गई है प्रक्रिया के अनुसार एक महीने के अंदर जिला स्तर से अपील को निकल जाना चाहिए तो एक महीने के अंदर यहां से प्रेषित हो जा रही है हमने जो नकल के सवाल डाले थे तो उसमें टाइम एक्सक्लूड होगा और बाकी के जो दो महीने रहते हैं वो उत्तर प्रदेश शासन से लेकर उच्च न्यायालय के जो शासकीय अधिवक्ता हैं उनके लिए हैं कि तीन महीने के अंदर उच्च न्यायालय के समक्ष में दाखिल हो जाना चाहिए. 

शिव प्रकाश पांडे ने आगे कहा कि हम लोगों ने तैयार करवा करके जिला शासकीय अधिवक्ता के माध्यम से प्रस्ताव वहां प्रेषित हुआ है, सभी लोगों ने मिलकर के तैयार कराया है तो प्रस्ताव प्रेषित हुआ है और उस प्रस्ताव के अनुसरण में अपील आगे उच्च न्यायालय में शासन की ओर से प्रेषित हो जाएगी.

ये भी पढ़ें- UP News: वाराणसी नगर निगम का फेसबुक एकाउंट हैक, अपलोड हुए अश्लील वीडियो

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जापान से UP को मिलेगी निवेश की 'बूस्टर डोज', 3191 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगेगी मुहर
जापान से UP को मिलेगी निवेश की 'बूस्टर डोज', 3191 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगेगी मुहर
केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ.आर.राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा
केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ.आर.राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा
देवीधुरा में अब नहीं सताएगा जाम, बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग
देवीधुरा में अब नहीं सताएगा जाम, बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget