एक्सप्लोरर

Azadi Ka Amrit Mahotsav: विश्व की सबसे ऊंची एवरेस्ट की चोटी पर लहराया तिरंगा, राष्ट्रगान से गूंज उठा हिमालय

Azadi Ka Amrit Mahotsav: देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने विश्व की सबसे ऊंची एवरेस्ट की चोटी पर तिरंगा लहराया और राष्ट्रगान गाया. 

Azadi Ka Amrit Mahotsav: देशभर में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर लोग देश की आन, बान और शान के प्रतीक तिरंगे को घर मे लगा रहे है और उन वीर सपूतों को याद कर रहे हैं जिनकी बदौलत हम आजाद हवा में सांस ले रहे हैं. हर कोई अपने-अपने तरीके से देश के प्रति अपने समर्पण भाव को प्रदर्शित कर रहा है तो वहीं विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने विश्व की सबसे ऊंची एवरेस्ट की चोटी पर तिरंगा लहराया और राष्ट्रगीत गाया. 

एवरेस्ट की चोटी पर फहराया तिरंगा
आजादी के अमृत महोत्सव पर विंग कमांडर विक्रांत उनियाल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है. इसमें उन्होंने विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा और भारतीय वायुसेना का ध्वज फहराकर राष्ट्रगान गाया. विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने 15 अप्रैल को एक शेरपा और कुछ पोर्टर के साथ हिमालय के बेस कैंप से चढ़ाई शुरू की और 21 मई को एवरेस्ट की चोटी फतह की. वहां पर उन्होंने बिना मास्क के राष्ट्रगान भी गाया और अपने इस मिशन को गुमनाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को समर्पित किया.

हर भारतीय का सर गर्व से ऊंचा
विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने आजादी के अमृत महोत्सव पर विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर पहुंचकर राष्ट्रध्वज, भारतीय वायुसेना का ध्वज फहराकर, राष्ट्रगान गाया और सभी भारतीयों का मान बढ़ाया. भारत के लोगों ने जब बर्फ से पटी चोटी पर राष्ट्रगान और देश की शान तिरंगा को लहराते हुए देखा तो हर किसी का सर गर्व से ऊंचा हो गया.

विंग कमांडर विक्रांत उनियाल से जुड़ी अहम बातें
विंग कमांडर विक्रांत उनियाल जब सातवीं कक्षा में थे, तभी नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनरिंग से उन्होंने पर्वतारोहण का कोर्स किया था. एयरफोर्स में जाने के बाद 2018 में सियाचिन में आर्मी माउंटेनरिंग इंस्टीट्यूट (एएमआई) से प्रशिक्षण लिया. लद्दाख की जंस्कार घाटी में सर्दियों में बेहद दुर्गम चादर ट्रैक किया. इसके बाद ही उनके मन में एवरेस्ट पर चढ़ने की इच्छा और प्रबल हो गई. 

दिसंबर 2021 में अरुणाचल में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनरिंग एंड एलाइड स्पोर्ट्स से प्रशिक्षण के बाद तय कर लिया था कि इस बार एवरेस्ट को छूना है. 15 अप्रैल को एक शेरपा और कुछ पोर्टर के साथ हिमालय के बेस कैंप से चढ़ाई शुरू की और 36वें दिन वो एवरेस्ट की चोटी पर थे. 

Independence Day 2022: अखिलेश यादव बोले- देश के सामने चुनौतियां, मंहगाई और बेरोजारी चरम सीमा पर, इन बातों का भी किया जिक्र

बिना मास्क के गाया राष्ट्रगान
'आज़ादी का अमृत महोत्सव' में, भारतीय वायु सेना के अधिकारी ने माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई के बाद, बिना ऑक्सीजन मास्क के राष्ट्रगान गाया. उन्होंने अपनी इस कामयाबी को गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित किया. पृथ्वी के उच्चतम बिंदु पर स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष को चिह्नित करने के लिए विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने माउंट एवरेस्ट फतह किया.  यह देशभक्ति की भावना थी "हर काम देश के नाम" जिसे उन्होंने सबसे  असाधारण तरीके से व्यक्त किया. देश के लिए कुछ करने का जज्बा इतना प्रबल था कि इस अभियान का पूरा खर्च भी खुद ही वहन किया. 

ये भी पढ़ें- 

Independence Day 2022: CM योगी बोले- हम सबका साथ, सबका विकास की भावना से आगे बढ़े, यहां पढ़ें- संबोधन की बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget