एक्सप्लोरर

आयुष्मान भारत का एक साल पूरा, सीएम आवास पर हुआ कार्यक्रम

आयुष्मान भारत का एक साल पूरा होने पर लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर कई कार्यकम आयोजित किये गये। इस मौके पर सीएम ने कहा कि 6 करोड़ लोगों को इस योजना का लाभ मिला

लखनऊ,शैलेश अरोड़ा। आयुष्मान भारत योजना का एक साल पूरा होने पर मुख्यमंत्री आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीएम योगी ने हॉस्पिटल बुकलेट और योजना की कॉफ़ी टेबल बुक का विमोचन किया। इसके अलावा योजना के लाभार्थियों का अभिनन्दन किया। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि यूपी में एक करोड़, 18 लाख, 2300 परिवार यानी 6 करोड़ लोगों को योजना का लाभ मिल रहा है। जो लोग इसमें छूट रहे थे उनके लिए मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना शुरू हुई। मुख्यमंत्री योजना में 8,45,876 लगभग 50 लाख से ऊपर लोग आच्छादित हुए हैं।

पीएम योजना में अब तक 45,29,482 गोल्डन कार्ड जारी

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जब योजना शुरू हुई तो सामने अनेक चुनौतियां थीं। समय से जरूरतमंदों तक योजना को पहुंचाना। परिवार के प्रत्येक व्यक्ति को लाभ मिले इसलिए गोल्डन कार्ड जारी किये जा रहे। प्रधानमंत्री योजना में अब तक 45,29,482 गोल्डन कार्ड जारी हुए जबकि मुख्यमंत्री योजना के तहत 1,79,604 कार्ड जारी किये गए हैं।

अब तक एक लाख 87 हजार को मिला इलाज सीएम ने कहा कि जो 5 लाख का बीमा कवर लोगों को दे रहे हमें उसका महत्त्व समझते हुए योजना का दुरूपयोग भी रोकना होगा। अब तक 1 लाख 87 हज़ार मरीजों को इलाज मिला। इसके लिए करीब 211 करोड़ 70 लाख का भुगतान किया गया है। इनमे 2261 कैंसर और 1055 किडनी के मरीजों को इलाज मिला है। ये शासन की जिम्मेदारी की अच्छी शिक्षा और चिकित्सा सुविधा दें जिसके लिए काम कर रहे।

हर गांव में होगी डॉक्टर्स की फौज मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 नए मेडिकल कॉलेज पर हम काम कर रहे हैं जिनमे से 700 में इस साल से प्रवेश शुरू हुआ। गोरखपुर, रायबरेली एम्स में ओपीडी के साथ 50-50 एमबीबीएस कोर्स शुरू कराया। अगले साल 8 नए मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस के दाखिले शुरू होंगे। जब इतने एमबीबीएस निकलेंगे तो गांव गांव तक डॉक्टर्स की फौज होगी। सीएम ने बताया कि केंद्र में प्रस्ताव स्वीकार हुआ तो अगले साल तक 15 और नए मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रख देंगे। आने वाले समय में प्रत्येक दो जनपदों के बीच एक मेडिकल कॉलेज होगा। सरकार बांड भर रही है कि जो एमबीबीएस करके निकलेगा कम से कम 2 साल ग्रामीण क्षेत्र में काम करना होगा।

हर जनपद को दी लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस बेहतर इलाज के लिये बलरामपुर में केजीएमयू का सेटेलाइट सेंटर की शुरुआत की। छोटे जनपदों को 3-3 और बड़े जनपदों को 4-4 लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस दी हैं। इन एम्बुलेंस ने पिछले एक साल में 1 लाख से अधिक की जान बचाई है।

अब इलाज के लिए जमीन बेचने की जरुरत नहीं कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने बताया की गांव में ऐसे बहुत से गरीब परिवार है जो इलाज के लिए घर जमीन बेचते, कर्ज लेते। इस पीड़ा को समझते हुए पीएम मोदी ने ऐसी योजना को शुरू किया। 10 करोड़ परिवारों के लिए ये बड़ी योजना लागू हुई जिसमे प्रत्येक को 5 लाख का बीमा कवर।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब्बास अंसारी की ओम प्रकाश राजभर को नसीहत, बोले- 'BJP आपकी पार्टी को खा रही है'
अब्बास अंसारी की ओम प्रकाश राजभर को नसीहत, बोले- 'BJP आपकी पार्टी को खा रही है'
10वें दीपोत्सव में लाखों दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, स्वदेशी ड्रोन से होगा भव्य शो
10वें दीपोत्सव में लाखों दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, स्वदेशी ड्रोन से होगा भव्य शो
टेकसंगम 2026 में शामिल होंगे CM योगी, AI और साइबर सुरक्षा पर होगी बात
टेकसंगम 2026 में शामिल होंगे CM योगी, AI और साइबर सुरक्षा पर होगी बात
राजकुमार भाटी विवाद पर सपा सांसद प्रिया सरोज का बयान, कहा- 'BJP हमेशा नफरत...'
राजकुमार भाटी विवाद पर सपा सांसद प्रिया सरोज का बयान, कहा- 'BJP हमेशा नफरत...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
20 साल से घरों में बन रहे थे पटाखे? सिवान में 5 लोगों की मौत के बाद प्रशासन पर उठे सवाल
20 साल से घरों में बन रहे थे पटाखे? सिवान में 5 लोगों की मौत के बाद प्रशासन पर उठे सवाल
IND-NZ दूसरे टी20 में टूटेगा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड? श्रेयस अय्यर को चाहिए सिर्फ 25 रन
IND-NZ दूसरे टी20 में टूटेगा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड? श्रेयस अय्यर को चाहिए सिर्फ 25 रन
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
Embed widget