एक्सप्लोरर

UP News: अयोध्या में हुई योगी कैबिनेट की बैठक, परियोजनाओं का मिलेगा लाभ, सुरक्षा को लेकर नया प्लान तैयार

UP News: सुरक्षा की दृष्टि से अयोध्या पहले ही संवेदनशील थी. अब श्री राम जन्मभूमि निर्माण के साथ ही बड़ी संख्या में लोगों के अयोध्या आवागमन के चलते नई सुरक्षा चुनौतियां खड़ी हो गई है.

Ram Temple News: श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पहले अयोध्या को संवारा जा रहा है और आध्यात्मिक और पर्यटन नगरी के तौर पर विकसित भी किया जा रहा है. वहीं अयोध्या में योगी सरकार (Yogi Government) की कैबिनेट बैठक होने को लेकर सभी गर्व की अनुभूति तो कर रहे हैं लेकिन उम्मीद भी कर रहे हैं कि दीपोत्सव के पूर्व अयोध्या में योगी कैबिनेट उन्हें कई और परियोजनाओं का तोहफा देगी. श्री राम जन्मभूमि निर्माण के साथ ही सुरक्षा चुनौतियां भी बढ़ती जा रही है.

सुरक्षा की दृष्टि से अयोध्या पहले ही संवेदनशील थी. अब श्री राम जन्मभूमि निर्माण के साथ ही बड़ी संख्या में लोगों के अयोध्या आवागमन के चलते नई सुरक्षा चुनौतियां खड़ी हो गई है. इसके कारण अयोध्या की सुरक्षा प्लान को अपडेट ही नहीं किया गया है, बल्कि बदलकर नया सुरक्षा प्लान तैयार किया गया है. इस सुरक्षा प्लान में क्राउड मैनेजमेंट के साथ-साथ सुरक्षा के हाईटेक उपकरणों का भी प्रयोग शामिल है. 

अयोध्या में हुई योगी कैबिनेट की बैठक

अयोध्या के डीएम नीतिश ने कहा कि बहुत गर्व की बात है अयोध्या के लिए की अयोध्या में कैबिनेट बैठक हो रही है. हम लोग काफी योजनाएं पूर्व से ही चला रहे हैं. 30000 करोड़ की परियोजनाएं केंद्र और राज्य सरकार की तरफ सेअयोध्या में चल रही हैं और इस कैबिनेट से भी हम आशान्वित हैं कि कुछ परियोजनाओं का लाभ हमें मिलेगा. यह एक महत्वपूर्ण कदम है. दीपोत्सव से पूर्व अयोध्या में कैबिनेट बैठक हो रही है. यह एक अपने आप में गर्व की बात है.

अयोध्या के लिए और अयोध्या संवर रहा है और नव्य अयोध्या का निर्माण हो रहा है और पौराणिक अयोध्या को भी हम लोग संवार रहे हैं. इस रूप में हम लोग संवार रहे हैं. उसकी हेरिटेज वैल्यू को रखते हुए काफी गर्व का विषय है. हम लोग पिछले 6 बार दीपोत्सव का रिकॉर्ड बना चुके हैं और यह सातवां रिकॉर्ड है जो हम लोग बनाने जा रहे हैं और इसमें सभी का बराबर सहयोग रहता है. चाहे वह अवध विश्वविद्यालय का परिवार हो और चाहे वह संतों का समाज हो.

सुरक्षा को लेकर तकनीक का इस्तेमाल

एडीजी पीयूष मोडिया ने कहा कि हमारी जो सिक्योरिटी प्लानिंग है, जो पूर्व से बनी हुई थी उसको काफी संशोधित करके नया बनाया गया है. क्योंकि अब हमारा पूरा जो लेआउट है वह तब्दील हो गया है. काफी हद तक आने वाले दिनों में और ज्यादा डेवलपमेंट हो जाएंगे. जैसी वॉच टावर वगैरा लग जाएंगे और जहां पर चारदीवारी है वह बन जाएगी. उसको देखते हुए कैमरे भी लग जाएंगे. जो लगे आए हैं उसको शिफ्ट किया जा रहा है, जो इसका डायनेमिक रिवॉल्यूशन हो रहा है. दिन-ब-दिन आने वाले दिनों में जो भी नई व्यवस्था नया जो लेआउट बनेगा उसको देखते हुए नई सुरक्षा योजना बनाई जा चुकी है. उसके तहत हमने तैनाती भी कर दी है. फोर्स तब्दील भी कर दिया है.

जहां जहां पर नए प्रवेश द्वार है. वहां पर चेकिंग नए मार्ग के हिसाब से किया जा रहा है. अगले 2 महीने के दौरान और संशोधन और किए जाएंगे, जो हमारी समन्वित सुरक्षा योजना है. उसको इस हिसाब से बनाया है कि हम 100% सुरक्षा व्यवस्था अयोध्या के दर्शनार्थियों को सभी कार्यक्रमों में प्रदान कर सकें.. वह बहुत सुगम तरीके से दर्शन लाभ ले सकें. भीड़ प्रबंधन के लिए यातायात के लिए सुरक्षा व्यवस्था के लिए हमने विस्तृत कार्य योजना बनाई है. इस चुनौती का सामना करने के लिए हमारे जनपद और प्रदेश की पुलिस पूरी तरह तैयार है. हम तकनीक का भी इस्तेमाल कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Ashutosh Gopal Tandon: सीएम योगी, अखिलेश यादव ने आशुतोष टंडन के निधन पर जताया दुख, बोले- जनप्रिय नेता के रूप में याद किए जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget