एक्सप्लोरर

'जो भी निर्णय सरकार लेगी हम उनके...', पहलगाम आतंकी अटैक पर बोले अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद

UP News: सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा है कि, 'हमारे देश का गौरवशाली इतिहास रहा है कि जब भी देश में बाहरी शक्तियों का हमला हुआ है तो देश एक साथ, एक विचारधारा में आ गया है.'

Pahalgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पिछले महीने 22 अप्रैल को हुए बड़े आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की मौत हुई थी. पहलगाम की घटना को लेकर हर किसी के मन में गुस्सा और गम दोनों हैं. पहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े और बड़े फैसले लिए हैं. वहीं इस हमले के विरोध पूरा विपक्ष सरकार के साथ खड़ा नजर आया है. विपक्षी दलों के नेताओं ने एक स्वर में पाकिस्तान पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. साथ पाकिस्तान के खिलाफ केंद्र सरकार के हर फैसले पर समर्थन देने का ऐलान किया है.

पहलगाम हमले पर बोलते हुए अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, "कश्मीर का हमला बहुत दर्दनाक है... हमारे देश का गौरवशाली इतिहास रहा है कि जब भी देश में बाहरी शक्तियों का हमला हुआ है तो देश एक साथ, एक विचारधारा में आ गया है. इस समय भी सभी पार्टियों ने केंद्र सरकार को पूर्ण विश्वास दिलाया है कि देशहित में, देश की एकता और अखंडता के हित में जो भी निर्णय सरकार लेगी हम उनके साथ खड़े हैं... सरकार द्वारा जो भी कदम उठाए जाएंगे उसकी सराहना की जाएगी."

पाकिस्तानी फ्लैग वाले जहाज की नो एंट्री
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पर एक्शन जारी है. इसी क्रम में भारत ने पाकिस्तान से कुछ भी आयात करने पर रोक लगा दी है. डायरेक्टर जनरल ऑफ शिपिंग ने आदेश जारी किया है कि किसी भी पाकिस्तानी झंडे वाले जहाज को किसी भी भारतीय पोर्ट पर एंट्री की अनुमति नहीं दी जाएगी. इस आदेश में भारतीय शिप्स को निर्देश देते हुए कहा गया है कि अब से कोई भी भारतीय फ्लैग शिप पाकिस्तान के किसी भी बंदरगाह पर भी नहीं जाएगी. इसके पहले केंद्र सरकार ने पाकिस्तान पर डिजिटल स्ट्राइक करते हुए कई पाकिस्तानी चैनलों पर रोक लगाई थी.

ये भी पढ़ें: धर्म संसद में हिन्दू राष्ट्र के ऐलान पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, बताया बेबुनियादी सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget