एक्सप्लोरर

Ramcharitmanas Controversy: रामचरित मानस पर विवादित टिप्पणी के विरोध में उतरे अयोध्या के संत, शिक्षामंत्री से इस्तीफे की मांग की

Ayodhya Sant Protest: बिहार के शिक्षामंत्री चंद्रशेखर के रामचरित मानस पर दिए गए विवादित बयान के विरोध में साधु संत उतर आए हैं. अयोध्या में संतों ने उनके इस्तीफे की मांग करते हुए कार्रवाई की बात कही.

Controversial Statement on Ramcharitmanas: बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर (Bihar Education Minister Chandrashekhar) के द्वारा रामचरितमानस (Ramcharitmanas) पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. रामनगरी अयोध्या (Ayodhya) में संतों ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का पुतला फूंका और उनके खिलाफ नारे लगाए. इसके पहले संतों ने अयोध्या कोतवाली में मुकदमा दर्ज करने के लिए उनके खिलाफ तहरीर भी दी. संतों का कहना है कि नीतीश सरकार को उनसे तत्काल इस्तीफा ले लेना चाहिए और उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए. यही नहीं उन्हें कुछ दिन के लिए प्रदेश से बाहर भी निकाल देना चाहिए.

खाक चौक के महंत परशुराम दास ने बिहार के शिक्षा मंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि वो सीएम नीतीश कुमार से कहना चाहते हैं कि चंद्रशेखर को जल्द से जल्द बर्खास्त किया जाए और जरुरी कार्रवाई की जाए. 

अयोध्या के संतों ने जताया विरोध

महंत परशुराम ने कहा कि हमने कल बिहार के शिक्षा मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, आज पुतला दहन किया है, हम लोग इसके लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं. हमारे सनातन धर्म से जो भी खिलवाड़ करेगा जो भी उस पर अभद्र टिप्पणी करेगा, उसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे. श्री राम जी हमारे आराध्य हैं. हम लोग उन्हीं के लिए जीते हैं और उन्हीं के लिए मरेंगे. ऐसे शिक्षा मंत्री को प्रदेश में रहने का कोई अधिकार नहीं है. ऐसे शिक्षा मंत्री का तत्काल इस्तीफा ले लेना चाहिए और उन्हें बाहर कर देना चाहिए. जिससे आगे कोई भी नेता या अभिनेता सनातन संस्कृति से खिलवाड़ ना करें. 

शिक्षामंत्री चंद्रशेखर के इस्तीफे की मांग 
मर्मज्ञ रामचरित मानस के संत मानस दास ने कहा कि हिंदू धर्म इतना समझौतावादी, मिलनसार और लोगों को मिलाकर चलता है, इसलिए अभी पहले देश निकाला करने की बात हो रही है. भगवान राम खुद जब 14 वर्ष बनवास के लिए निकले तो केवट से मिले निषादराज गोह से मिले और अन्य जनजातियों से मिले जिससे लोगों ने उनसे शिक्षा ली कि सब को मिलाकर चलना चाहिए. हम वसुधैव कुटुंबकम पर चलते हैं. शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने हमारे ध्येय ग्रंथ रामचरितमानस जिसे बाबा तुलसीदास जी ने लिखा है उस पर टिप्पणी की है. उन्हें पद से हटा देना चाहिए. 

संत मानस दास ने कहा कि उन्हें गिरफ्तार कर हिरासत में रखना चाहिए. हमने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है और आज पुतला दहन किया है. अब हिंदू जागरूक हो चुका है, अगर ऐसे ही नेता और अभिनेता टिप्पणी करते रहे तो और भी कुछ दहन करना पड़ेगा. बगावत हो गई है पूरा हिंदू समाज बहुत दुखी हो गया है और अगर सरकार कार्रवाई नहीं करती तो इसका परिणाम देखने को मिलेगा. 

ये भी पढ़ें- UP के माफियाओं की डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य की चेतावनी, कहा- 'कब्जा छोड़ दें, नहीं तो बुलडोजर है तैयार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपीः लहचूरा बांध का बढ़ा जलस्तर, महोबा और झांसी के 15 गांवों में अलर्ट
यूपीः लहचूरा बांध का बढ़ा जलस्तर, महोबा और झांसी के 15 गांवों में अलर्ट
राज्यसभा चुनाव: BJP की लिस्ट पर स्मृति ईरानी की पहली प्रतिक्रिया, 'व्यक्तिगत रूप से...'
राज्यसभा चुनाव: BJP की लिस्ट पर स्मृति ईरानी की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोलीं?
यूपी: ITI प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, यहां जानें आवेदन की लास्ट डेट
यूपी: ITI प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, यहां जानें आवेदन की लास्ट डेट
सुल्तानपुरः शिक्षक दंपत्ति हत्याकांड का खुलासा, ड्राइवर निकला कातिल, 2 अरेस्ट
सुल्तानपुरः शिक्षक दंपत्ति हत्याकांड का खुलासा, ड्राइवर निकला कातिल, 2 अरेस्ट

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
Drishyam 3 BO Day 4: 'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा
राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा
Embed widget