एक्सप्लोरर

Ayodhya Encroachment: जिला अधिकारी से मिले अयोध्या के संत, बोले- लोगों को ना किया जाए बेघर, करें उचित व्यवस्था

Ayodhya News: संतों ने कहा कि अयोध्या (Ayodhya) केवल मंदिर और मूर्तियों से नहीं जाना जाता. यहां संत हैं, कुंड हैं और तमाम लोग बस रहे हैं जिनको उजाड़ना उचित नहीं है, हर व्यक्ति की उचित व्यवस्था हो. 

Ayodhya Saints met District Magistrate: अयोध्या (Ayodhya) के संतों ने चौड़ीकरण के जद में आ रहे दुकानदारों और मकान मालिकों के समर्थन में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला अधिकारी से मुलाकात की है. सतों ने अधिकारी से निवेदन किया है कि अतिक्रमण (Encroachment) के नाम पर लोगों के घर गिराए जा रहे हैं, लोगों को बेघर किया जा रहा है ऐसा ना किया जाए. संतों की मानें तो जिला अधिकारी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि किसी को भी उजाड़ा नहीं जाएगा. संतों ने कहा कि अयोध्या केवल मंदिर और मूर्तियों से नहीं जाना जाता यहां संत हैं, कुंड हैं और तमाम लोग बस रहे हैं जिनको उजाड़ा जाना बिल्कुल उचित नहीं है, लिहाजा हर व्यक्ति की उचित व्यवस्था की जाए. 

किसी को उजाड़ा ना जाए
बता दें कि, बीते दिनों भगवान राम की विशालकाय प्रतिमा मीरापुर दोआबा क्षेत्र में लगाई जा रही थी जिसके बाद मीरापुर दोआबा क्षेत्र के लोगों ने कोर्ट की शरण ली थी. अब मीरापुर दोआबा के संपूर्ण क्षेत्र को सरयू का कछार घोषित कर दिया गया है, वहां पर बसे हुए लोगों को उजाड़ने की धमकी दी जा रही है जिसके बाद जिला प्रशासन से संत समाज ने मुलाकात कर कहा है कि किसी को भी अनावश्यक तौर से ना उजाड़ा जाए. 

स्टांप शुल्क अदा करके खरीदी है जमीन 
राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमल दास ने कहा कि सरयू के किनारे तमाम मठ मंदिर और भक्तों के मकान हैं. मकानों को अवैध घोषित कर दिया गया है, सरयू का कछार घोषित किया गया जबकि ऐसा नहीं है. स्टांप शुल्क अदा करके सबने जमीन खरीदी है और सरकार को उसका टैक्स भी दिया है. नक्शा भी पास कराया है. संत समाज ने कहा कि ये लोग बहुत दिनों से फंसे हुए हैं, उनको उजाड़ दिया जाएगा ये अच्छा नहीं है.

गरीबों के आंसू खाली नहीं जाएंगे
संत समाज ने चेतावनी देते हुए कहा कि गरीबों के आंसू खाली नहीं जाएंगे, कल भी ज्ञापन दिया था और चर्चा की थी, आज भी हमारे संत महात्मा इसी के लिए जिला अधिकारी से मिलने आए हैं. संत समाज को जिला अधिकारी नीतीश कुमार ने आश्वासन दिया है कि ऐसा नहीं होगा, सबको संतुष्ट किया जाएगा. संत समाज का दावा है कि इस प्रक्रिया में 200 मठ और मंदिर भी आ रहे हैं और प्रशासन की तरफ से नोटिस भी भेजा गया है. 

प्रशासन के लोग धमकी दे रहे हैं
वहीं, वृद्ध महिला जो जिलाधिकारी से संत समाज के साथ मुलाकात करने पहुंची थी उन्होंने कहा कि हमने मीरापुर दोआबा में जमीन ली जिसके दस्तावेज मेरे पास हैं. उसके बावजूद प्रशासन के लोग गिराने की धमकी दे रहे हैं. महिलाओं ने कहा कि हमने इस उद्देश्य से यहां पर अपने घर की संपत्ति बेचकर के मकान बनाया था कि हम यहां पर रह कर संत समाज की सेवा करेंगे, भगवान राम की नगरी में रहेंगे. महिलाओं ने कहा कि हम लोगों ने प्रयास किया था कि दीपोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री से मुलाकात मुलाकात करें, लेकिन उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है. 

किसी को उजाड़ा नहीं जाएगा
जगतगुरु रामानुजाचार्य महंत राम दिनेश आचार्य ने कहा कि जिलाधिकारी से हम लोगों ने मुलाकात की है और कहा है कि अयोध्या केवल मठ मंदिरों से नहीं बड़े-बड़े मार्केटों से नहीं जानी जाती है. अयोध्या संतों से और कुडों से जानी जाती है. अयोध्या का पौराणिक महत्त्व देवी देवताओं के मंदिर से है. संतों ने कहा कि जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया है कि ऐसी कोई घटना होगी, जांच होगी और किसी को उजाड़ा नहीं जाएगा, साधु-संतों को बसाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: 

SP-RLD Alliance: सपा-आरएलडी में गठबंधन पर बात पक्की, रालोद नेता ने कहा- जल्द करेंगे घोषणा

UP Election 2022: डिप्टी सीएम पर राजभर का तंज, 'उप माने चुप, केशव कुछ बोलेंगे तो जीभ काट लेगी BJP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिथौरागढ़ में बारिश का कहर, गर्वाधार के पास चट्टान दरकने से कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद
पिथौरागढ़ में बारिश का कहर, गर्वाधार के पास चट्टान दरकने से कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद
Lucknow News: पीएम सूर्य घर योजना; सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा उत्तर प्रदेश
लखनऊ: पीएम सूर्य घर योजना; सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा उत्तर प्रदेश
Lucknow News : मुख्यमंत्री योगी ने 'नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों' को सौंपा नियुक्ति पत्र, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी ने 'नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों' को सौंपा नियुक्ति पत्र, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद
UP News: योगी सरकार का मिलावटखोरों पर एक्शन: प्रदेशभर में मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ FSDA ने चलाया विशेष अभियान
योगी सरकार का मिलावटखोरों पर एक्शन: प्रदेशभर में मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ FSDA ने चलाया विशेष अभियान

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget