एक्सप्लोरर

जमीन सौदे पर बढ़ा विवाद, गुटों में बंटे साधु-संत, जांच की मांग के साथ संजय सिंह पर साधा निशाना

अयोध्या में जमीन सौदे में विवाद पर संतों में कई गुट बनते दिखाई दे रहे हैं. कई तो इसे सियाती फायदे के लिये उठाया गया कदम बता रहे हैं. तो कई संतों ने इसकी जांच की मांग की है.

अयोध्या: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने ट्विटर पर ट्वीट करके बताया कि, भाजपा के चंदा चोरों की वजह से राम मंदिर का निर्माण कार्य रुक गया है. साथ ही चंदा चोरों के ऊपर एफआईआर करके उनको जेल भेजना चाहिए. वहीं, अयोध्या के संतों ने कहा है कि, सत्ता की लालच में इस तरह के वो बयान दे रहे हैं और राम मंदिर का निर्माण कोविड काल में बंद नहीं हुआ. कोविड-19 गाइडलाइन को देखते हुए राम मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा था तो अब राम मंदिर का निर्माण कार्य अभी भी चल रहा है, व तेज गति के साथ चल रहा है. सत्ता के लालच में संजय सिंह इस तरह के बयान दे रहे हैं. वहीं, अब अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीन के विवाद ने साधु संतों को भी दो गुटों में बांट दिया है. संतों का एक गुट श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पक्ष में खड़ा है तो दूसरा गुट जमीन खरीद -फरोख्त में धांधली और भ्र्ष्टाचार का आरोप लगाकर उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहा है. वहीं, कुछ साधु संत ऐसे भी हैं जो किसी गुट के साथ न होकर तटस्थ की भूमिका में है. 

हनुमान जी को सौंपा ज्ञापन

अयोध्या में मंगलवार को महंत धर्मदास समेत कई बड़े संतों ने राम मंदिर के लिए खरीदी जा रही जमीन में भ्र्ष्टाचार का आरोप लगाते हुए सरयू तट पर हनुमान चालीसा का पाठ किया. इसके बाद अयोध्या के रक्षक कहे जाने वाले हनुमान जी को एक ज्ञापन सौंपा. इस ज्ञापन में राम मंदिर को लेकर आ रही विघ्न -बाधाओं को दूर करने और ट्रस्ट पर लग रहे आरोपो की किसी शीर्ष एजेंसी से जांच कराने की प्रार्थना की गई है. जाहिर है अब अयोध्या में ऐसे साधु संतों की संख्या बढ़ती जा रही है जो ट्रस्ट पर लग रहे आरोपो की जांच चाहते हैं. 

निर्वाणी अखाड़ा के महंत धर्मदास कहते हैं कि, लोगों ने जो राम मंदिर निर्माण के लिए पैसे दिए हैं और देश में जो अराजक व्यवस्था फैली हुई है. लुटेरों का विंग बन गया है, चम्पत राय अनिल मिश्र कितने लोग हैं, जो इस तरह से जमीन में घोटाला हो रहा है. राम जी की संपत्ति का बंदरबांट कर रहे हैं. इस पर हमलोग केंद्र सरकार से जांच करने की मांग कर रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट को इस पर संज्ञान लेकर जांच करानी चाहिए. 

संजय सिंह पर खड़े किये सवाल

वहीं, कई साधु संत सीधे तौर पर ट्रस्ट के पक्ष में खड़े हैं, और जमीन खरीद में धांधली का आरोप लगाने वाले आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह पर राम मन्दिर निर्माण में अवरोध उत्पन्न करने का आरोप लगाकर उनके मानसिक स्थिति पर सवाल उठा रहे हैं. 

नहीं रुका राम मंदिर का काम

तपस्वी छावनी के संत परमहंस का कहना है कि, राम मंदिर का निर्माण कार्य अबाध गति के साथ चल रहा है. जब से शुरू हुआ तब से रुका नहीं. अपनी गति के साथ चल रहा है. हां, यह जरूर है कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के गाइडलाइंस के अंतर्गत काम चल रहा है. मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जो भव्य मंदिर है, 2024 तक बनकर तैयार हो जाएगा और यह जो उनका कहना है कि मंदिर का निर्माण का कार्य रुक गया है, सारी दुनिया जानती है मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है. 

संजय सिंह पर साधा निशाना 

सरयू आरती समिति के अध्यक्ष शशिकांत दास का कहना है कि, निश्चित रूप से संजय सिंह जी विक्षिप्त हो चुके हैं. अपने राजनैतिक लाभ को लेकर तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं. जबकि ऐसा कुछ नहीं है और ना ही बीजेपी ने चंदा चोरी की है और ना ही राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का कार्य रुका हुआ है. मंदिर का निर्माण कार्य धड़ल्ले से चल रहा है, बेरोकटोक चल रहा है. 

ये भी पढ़ें.

Corona curfew: उत्तराखंड में एक हफ्ते के लिए बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, जानें- क्या रहेंगी पाबंदियां?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget