एक्सप्लोरर

कल्याण बनर्जी के बयान से अयोध्या के संत नाराज,कहा-टीएमसी नेता का सर कलम करने वाले को देंगे 5 करोड़ का इनाम

भगवान राम पर कल्याण बनर्जी के बयान को अयोध्या के संतों ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया. यहां संतों ने कहा कि सरकार इस पर कार्रवाई करे. यही नहीं, उन्होंने कहा कि जो भी टीएमसी नेता का सर काटकर लाएगा उसे इनाम दिया जाएगा.

अयोध्या: अयोध्या में साधु संतों ने टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी के बयान पर ऐतराज जताते हुए उन्हें माफी मांगने के लिए कहा है. कल्याण बनर्जी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने राम और सीता पर अभद्र टिप्पणी की थी और उसको हाथरस से जोड़ा था. जिससे अयोध्या के संतों में खासी नाराजगी है. संतों ने कल्याण बनर्जी से माफी मांगने के लिए कहा है. कल्याण बनर्जी का बयान भगवान राम का अपमान बताया है. संत समाज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ममता बानो कह कर संबोधित करते हुए कहा कि उनका कार्य ही सनातन धर्म का विरोध है. इतना ही नहीं संतों का आक्रोश इसी से समझा जा सकता है कि संत समाज ने टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी के सर को काटने वाले पर 5 करोड़ का इनाम भी घोषित किया है. तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास ने भगवान राम के अपमान पर संज्ञान लेते हुए बयान दिया है कि जो भी टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का सर काटेगा उसे 5 करोड़ का इनाम परमहंस दास के द्वारा दिया जाएगा.

सर कलम करने वाले को 5 करोड़ का इनाम

तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास ने कहा कि टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने माता सीता का अपमान किया है, साथ ही भगवान राम का भी अपमान किया है. हिंदुओं की आस्था पर कुठाराघात है. महंत परमहंस दास ने प्रशासन से निवेदन किया है कि इस पर कड़ी कार्रवाई की जाए. वहीं टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का सर कलम करने वाले को 5 करोड़ का इनाम देने की घोषणा भी की है. महंत परमहंस दास ने कहा कि हर कोई व्यक्ति भगवान को गाली दे देता है, देवी-देवताओं साधु-संतों पर अभद्र टिप्पणी की जा रही है, यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. कल्याण बनर्जी के बयान से हिंदुओं आहत हैं. हिंदुओं की आस्था पर यह कुठाराघात है और इन को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

केंद्र से की अपील

परमहंस दास ने कहा कि मैं केंद्र सरकार से निवेदन करना चाहूंगा कि ऐसे लोगों के ऊपर कठोर कार्रवाई की जाए. इनको चुनाव लड़ने का अधिकार खत्म किया जाए और जेल भेजा जाए. महंत परमहंस दास ने टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के लिए फांसी की मांग भी की है. चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी तो हम धर्माचार्य भगवा और हमारे आराध्य पर जो भी प्रश्न उठाएगा उसके खिलाफ हम शस्त्र उठाएंगे.

कल्याण बनर्जी पर हनुमान गढ़ी के महंत

हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कल्याण बनर्जी का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है. उसका पुरजोर विरोध करते हैं. साथ ही हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने ममता बनर्जी को ममता बानो कहकर संबोधित करते हुए कहा कि टीएमसी के नेता लोगों से क्षमा मांगे. भगवान का अपमान बर्दाश्त नहीं है. हाथरस से जोड़ करके किसी चीज को देखना दुर्भाग्यपूर्ण है. भगवान राम के बारे में टिप्पणी करना भी दुर्भाग्यपूर्ण है.

ये भी पढ़ें.

आप MLA पर स्याही फेंकने वाले युवक को कांग्रेस विधायक ने किया सम्मानित, सीएम योगी की शान में पढ़े कसीदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी
'अगर सनातन पर खतरा आएगा तो कोई बच नहीं पाएगा', सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ
'अगर सनातन पर खतरा आएगा तो कोई बच नहीं पाएगा', सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
Embed widget