एक्सप्लोरर

आप MLA पर स्याही फेंकने वाले युवक को कांग्रेस विधायक ने किया सम्मानित, सीएम योगी की शान में पढ़े कसीदे

आप विधायक सोमनाथ भारती पर सोमवार को यूपी मे स्याही फेंकी गई थी. इस घटना के बाद रायबरेली में कांग्रेस विधायक राकेश सिंह ने युवक को 51 हजार रुपये देकर सम्मानित किया.

रायबरेली: सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में उनका ही विधायक मुख्यमंत्री के समर्थन में दिखाई दिये. बीते दिन आम आदमी पार्टी के पूर्व कानून मंत्री पर स्याही फेंकने वाले युवक को कांग्रेस विधायक राकेश सिंह ने सम्मानित किया. माला पहनाकर इक्यावन हजार रुपये नकद देकर कांग्रेस विधायक ने युवक का उत्साहवर्धन किया. उन्होंने कहा कि, योगी जी हम लोगों के पिता तुल्य हैं. उनका अपमान करने वालों के साथ यही हश्र होना चाहिए.

कांग्रेस विधायक ने अपनी पार्टी पर उठाए सवाल

कांग्रेस विधायक राकेश सिंह ने सोमनाथ भारती पर स्याही फेंकने वाले हिन्दू युवा वाहिनी के जिला प्रमुख जितेंद्र सिंह को माला पहनाया व इक्यावन हजार रुपये देकर सम्मानित किया. कांग्रेसी विधायक ने आम आदमी पार्टी के विधायक पर हमला बोलते हुए कहा कि जो कृत्य सोमनाथ भारती ने किया वह बिल्कुल उचित नहीं था. जो दंड उनको मिला उनके कृत्य के हिसाब से बहुत कम था. इतना ही नहीं कांग्रेस विधायक ने अपनी पार्टी पर भी सवाल उठाए. जबकि प्रदेश के मुखिया के सम्मान में लगातार कसीदे पढ़ते दिखे. फिलहाल कांग्रेस विधायक के इस कदम की चर्चा काफी जोरों पर हैं. उनके वक्तव्य से राजनीतिक गर्माहट भी काफी बढ़ गयी.

रायबरेली के सम्मान को बचाया

कल हमारे प्रदेश के देवतुल्य माननीय मुख्यमंत्री आदित्यनाथ जी पर अभद्र टिप्पणी करने के कारण इस लड़के को आक्रोश आया और इस लड़के ने उनको उन्हीं की तरह जवाब दिया. इसलिए मैंने सोचा कि आज इसे इक्यावन हजार रुपये देकर इसका सम्मान करें. कम से कम इस ने रायबरेली का सम्मान बचाया और एक हिंदू का सम्मान बचाया. एक ऐसे अभद्र विधायक को इसी तरह जवाब देना चाहिए जिस तरह इसने संसदीय रूप से दिया. स्याही से कोई अहित भी नहीं हुआ और बात का जवाब भी मिल गया. क्योंकि जिस तरह अभद्र टिप्पणी करके एक ऐसे इमानदार कर्मठ मुख्यमंत्री की छवि खराब खराब करने आया था उनको उसी भाषा में जवाब दिया. इसलिए मेरे मन में आया कि इसको सम्मानित किया जाए. ऐसे कृत्य करने वाले को तो और दंड मिलना चाहिए. इसने तो बहुत कम दिया.

जमकर की सीएम योगी की तारीफ 

कोई भी विधायक हो चाहे जो भी हो अगर विधायक थे तो ऐसे विशुद्ध संत, ऐसे कर्मठ मुख्यमंत्री जी के बारे में कहा जाता है कि " करें सदा तिनके रखवारी, जिन बालक राखे महतारी. पूरे उत्तर प्रदेश में इस तरह जनता को रखते हैं जैसे माँ अपने बच्चे को रखती है. उनके साथ ऐसे टिप्पणी करना बिल्कुल उचित नहीं था. मैं कांग्रेस पार्टी का विधायक हूं 40 साल के बाद. पहले मैं हिंदू हूं, हिंदुस्तान का रहने वाला हूं. वह भारतीय जनता पार्टी पर कमेंट नहीं कर रहे थे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का कर रहे थे. मैं उसी सदन का सदस्य हूं. जिस सदन में योगी आदित्यनाथ जी के लिए विपक्ष का सदस्य भी कोई आरोप नहीं लगा सकता है कि उन्होंने कोई भ्रष्टाचार किया. कोई आरोप नहीं लगा सकता. उनके ऊपर दूसरे प्रदेश का विधायक आकर अभद्र भाषा का प्रयोग करें बिल्कुल उचित नहीं था.

ये भी पढ़ें.

 मकर संक्रांति: हरिद्वार में स्नान के लिए लानी होगी कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट, एडवाइजरी जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget