एक्सप्लोरर

Wrestler Protest: बृजभूषण सिंह के समर्थन में लामबंद हुए अयोध्या के संत, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया को दी ये चुनौती

Ayodhya Saint Support Brij Bhushan Sharan Singh: अयोध्या के संतों ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह के साथ खिलाड़ियों की जितनी फोटो अब तक सामने आई हैं उसमें वह टेंशन में नहीं मुस्कुराते दिख रहे हैं.

Ayodhya News: भारतीय महिला पहलवानो के यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में अयोध्या हनुमानगढ़ी के संत लामबंद हो गए हैं. इन संतों ने कहा है कि बृजभूषण के लिए दिल्ली जाने से लेकर भारत बंद करने तक को तैयार हैं. संतों ने कहा कि खिलाड़ी अपना मेडल गंगा में फेंकना चाहते हैं तो मेडल के साथ नौकरी और पैसे भी लौटा दें. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बृजभूषण के साथ खिलाड़ियों की जितनी फोटो अब तक सामने आई हैं उसमें वह टेंशन में नहीं मुस्कुराते दिख रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा के एक अखाड़े के इशारे पर बृजभूषण के खिलाफ साजिश हो रही है.  

वहीं अयोध्या के संतों ने चुनौती देते हुए कहा कि साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया अब मेडल लाकर दिखा दें तो हनुमानगढ़ी के स्थान पर एक करोड़ रुपया देंगे. बता दें कि इस समय भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों से घिरे हुए हैं और दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की हैं.

हाल ही में बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की अयोध्या में जनचेतना रैली होने वाली थी लेकिन अब यह रैली स्थगित हो गई है. इस रैली के स्थगित होने पर बृजभूषण ने फेसबुक पर जारी एक पोस्ट में लिखा कि वह पांच जून को होने वाली ‘जन चेतना महारैली’ को कुछ दिनों के लिए स्थगित कर रहे हैं, क्योंकि पुलिस पहलवानों द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है. वहीं इस रैली को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी (अयोध्या) एस पी गौतम ने कहा कि पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले अन्य कार्यक्रमों को देखते हुए बृजभूषण की ओर से बीजेपी पार्षद चमेला देवी के माध्यम से मांगी गई अनुमति को नामंजूर कर दिया गया है.

UP News: पुल‍िस के साथ मारपीट को लेकर बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक के खिलाफ FIR दर्ज, अखिलेश यादव ने की गिरफ्तारी की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
एम्स ऋषिकेश चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के जेवर बरामद
एम्स ऋषिकेश चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के जेवर बरामद
छह साल बाद भारत-चीन सीमा व्यापार शुरू, पहला दल पहुंचा तकलाकोट
छह साल बाद भारत-चीन सीमा व्यापार शुरू, पहला दल पहुंचा तकलाकोट
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर उठे सवाल, साक्षी महाराज ने क्या कहा?
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर उठे सवाल, साक्षी महाराज ने क्या कहा?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
Embed widget