एक्सप्लोरर

अयोध्या में रेप कांड पर सीएम योगी आदित्यनाथ सपा पर बरसे, फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद का भी लिया नाम

UP News: सीएम योगी ने अयोध्या में हुई दुष्कर्म घटना का जिक्र विधानसभा में किया. वहीं उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला. यह भी कहा कि दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानसून सत्र के दौरान विधानसभा में गुरुवार (1 अगस्त) को अयोध्या में लड़की के साथ हुई दुष्कर्म की घटना का भी जिक्र किया. सीएम योगी ने विधानसभा में अपने संबोधन में कहा कि अयोध्या में में एक 12 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना हुई. समाजवादी पार्टी का नेता मोईन खान इस कृत्य में शामिल पाया गया था. अयोध्या के सांसद के साथ रहता है. उठता है खाता पीता है. उनके टीम का मेंबर है. अब क्या इस पर कोई न बोले समाजवादी पार्टी ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की. इस घटना को क्या हल्केपन से छोड़ देने की बात है.

बता दें कि अयोध्या में 12 साल की नाबालिग से रेप का मामला सामने आया. जिसके बाद हड़कंप मच गया था. आरोपियों ने नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ कई बार इस वारदात को अंजाम दिया था. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता गर्भवती हो गई. इनमें से एक आरोपी सपा नेता भी शामिल है. ये घटना अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र की है. मामले में दोनों नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो गई है.

आरोपियों ने धमकी देकर कई बार किया रेप
दोनों आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती के साथ कई बार रेप किया. उसे जान से मारने की धमकी दी. आरोपी मोईद खान भदरसा में सपा का नगर अध्यक्ष है. इसलिए लड़की उसके रसूख से डर गई. घटना का खुलासा तब हुआ जब वो गर्भवती हो गई. पीड़ित परिवार ने जब पुलिस से इसकी शिकायत की तो पुलिस भी मोईद के बचाव में उतर आई और कहा कि आप सिर्फ राजू की शिकायत करें दूसरे का नाम हटा दो. 

कई दिनों बाद आरोपी की हुई गिरफ्तारी
पीड़ित परिवार न्याय की आस में दर-दर की ठोकरें खाता रहा लेकिन किसी ने उनकी सुनवाई नहीं की. जब ये बात निषाद पार्टी और हिंदू संगठनों को पता चली तो पीड़ित परिवार के लिए न्याय की आवाज बुलंद हुआ और वो वीएचपी, बजरंग दल और निषाद पार्टी ने लामबंद होकर पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया. हिन्दू संगठनों ने धमकी दी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वो इसके खिलाफ सड़कों पर उतर आएंगे और डीएम, एसपी दफ्तर का घेराव करेंगे. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

ये भी पढ़ें: CSJMU में हिंदू स्टडीज के कोर्स पढ़ेंगे विदेशी छात्र, स्टडी इन इंडिया पोर्टल पर कर सकेंगे आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
Embed widget