एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या में खचाखच भीड़, राम मंदिर के बाहर लगा भक्तों का तांता

Ram Mandir Darshan News: मंगलवार सुबह को राम मंदिर को आम लोगों के दर्शन के लिए खोल दिया गया है. पुलिस ने मंदिर परिसर में सुरक्ष व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं. भक्तों के आने का सिलसिला जारी है

Ayodhya News: अयोध्या स्थित राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा मंत्रोच्चारण के बाद संपन्न हो गई. प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंगलवार (23 जनवरी) को राम भक्तों के लिए भगवान श्री राम का दरबार खोल दिया गया है. मंगलवार सुबह से ही रामलला का दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े. सुबह से ही राम भक्त लाइन में लगे हुए हैं और अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. श्रद्धालुओं की संख्या अचानक बढ़ने की वजह से काफी समस्या का सामना करना पड़ा, क्योंकि आज सुबह रामलला की आरती और भोग राग के बाद मंदिर के कपाट को खोला गया है. उसके बाद से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है.

भक्त भगवान राम के दर्शन के लिए आतुर होकर लाइन में अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं.  500 सालों के बाद यह शुभ घड़ी आई है, जब रामलला अपने दिव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं. रामलला का दर्शन करने के लिए भक्तों का हुजूम उमड पड़ा है. सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद की गई है. राम जन्मभूमि जाने वाले मार्ग पर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है और बैरिकेडिंग लगाई गई है. थोड़ी-थोड़ी संख्या में राम भक्तों को रामलला के दर्शन के लिए भेजा जा रहा है. 

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर के एडीजी पीयूष मोर्डिया ने कहा कि कल प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम के बाद श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं और दर्शन पूजन करना चाहते हैं. सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है. बैरिकेडिंग लगा करके थोड़ी-थोड़ी संख्या में राम भक्तों को दर्शन के लिए भेजा जा रहा है. श्रद्धालुओं की ज्यादा संख्या होने के कारण उन्हें अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है.

श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला है जारी
पुलिस के मुताबिक, सोमवार (22 जनवरी) को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ था. यह स्वाभाविक तौर पर बहुत सारे श्रद्धालु जो अब तक इंतजार कर रहे थे, दर्शन करना चाहते हैं. अलग-अलग जनपद से यहां पर आने का सिलसिला जारी है. श्रद्धालुओं की संख्या अधिक है, इसलिए उन्हें अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा रहा है. पुलिस द्वारा आवश्यक व्यवस्था की गई है, बैरिकेडिंग पर भक्तों को रोक-रोक करके आगे भेजा जा रहा है. एडीजी पीयूष मोर्डिय ने कहा, "हम यह चाहते हैं कि जो अपने श्रद्धा भाव से लोग आते हैं वह दर्शन करके ही जाए, लेकिन संख्या अधिक होने की वजह से हमें उन्हें व्यवस्थित तरीके से मंदिर में ले जाना है.

पुलिस ने व्यवस्था को लेकर क्या कहा?
मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्था को लेकर एडीजी पीयूष मोर्डिया ने कहा, श्रद्धालु दर्शन के बाद शांतिपूर्वक वापस जा रहे हैं. संख्या अधिक होने के कारण लोगों के इंतजार करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि इंतजार के दौरान जो भी सुविधाजनक व्यवस्था हम कर सकते हैं, वह हम कर रहे हैं. दर्शन लगातार जारी है. राम जन्मभूमि ट्रस्ट की अपनी व्यवस्था है, जिसके अंतर्गत कुछ समय के लिए जो धार्मिक प्रक्रिया है उसको करना पड़ता है. पुलिस पूरी मुस्तैदी से जुटी है. 

ये भी पढ़ें:

UP News: कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के एलान पर CM योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget