एक्सप्लोरर

Ayodhya News: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले सज रही अयोध्या नगरी, भक्तों के स्वागत के लिए लगे विशाल पोस्टर

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या में राम मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होगा, जिसमें प्रधानमंत्री शिरकत करेंगे. स्टेशन की नई इमारत के सामने और स्टेशन रोड के किनारे पोस्टर लगाए गए हैं.

Ram Mandir News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आगामी राम मंदिर और नए हवाई अड्डे की छवियों वाले विशाल पोस्टर लगाए गए हैं, जिन पर अयोध्या को ‘‘मर्यादा, धर्म और संस्कृति’’ का शहर बताने संबंधी संदेश लिखे गए हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 दिसंबर को नए हवाई अड्डे और पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने वाले हैं. उनका हवाई अड्डे से स्टेशन तक एक रोड शो करने का भी कार्यक्रम है.

अयोध्या में राम मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होगा, जिसमें प्रधानमंत्री शिरकत करेंगे. स्टेशन की नई इमारत के सामने और स्टेशन रोड के किनारे बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए है. स्टेशन के नए भवन के बरामदे के पास लगे पोस्टर में निर्माणाधीन राम मंदिर की छवि और इस पर अयोध्या में गणमान्य व्यक्तियों और अन्य लोगों के स्वागत का संदेश लिखा हुआ है.


Ayodhya News: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले सज रही अयोध्या नगरी, भक्तों के स्वागत के लिए लगे विशाल पोस्टर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हवाले से लिखे गए संदेश में कहा गया है, ‘‘मर्यादा, धर्म और संस्कृति की नगरी अवधपुरी में आने वाले सभी संतों, गणमान्य व्यक्तियों, श्रद्धालुओं, पर्यटकों और नागरिकों का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन.’’ अंधेरा होने के बाद जब रेलवे स्टेशन की पुरानी और नई इमारतों को गुलाबी रंग की रोशनी से सजाया गया, तो कई यात्रियों, सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों को नये स्टेशन और बड़े पोस्टर की तस्वीरें लेते देखा गया.

स्टेशन से कुछ मीटर की दूरी पर एक और बड़ा पोस्टर लगाया गया है जिस पर अयोध्या के नए हवाईअड्डे की तस्वीर और उपरोक्त शुभकामना संदेश लिखा हुआ है. सरयू घाट पर राम की पैड़ी पर हुए दीपोत्सव के दृश्य को दर्शाते हुए एक और पोस्टर स्टेशन रोड के किनारे लगाया गया है. राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सामने आई जानकारी के अनुसार रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समय गर्भगृह में केवल 5 लोग मौजूद रहेंगे. इसके दौरान पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ और संघ प्रमुख मोहन भागवत गर्भगृह में मौजूद रहेंगे.

UP Politics: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- BJP के बड़े-बड़े नेता लगा रहे झाड़ू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Azam Khan Arrest Highlights: ED की हिरासत में आजम, गाजियाबाद PMLA कोर्ट में होंगे पेश, एजेंसी मांगेगी कस्टडी
ED की हिरासत में आजम, गाजियाबाद PMLA कोर्ट में होंगे पेश, एजेंसी मांगेगी कस्टडी
ओवैसी, राजभर, BJP, चंद्रशेखर... रामलीला मैदान में कांग्रेस नहीं अखिलेश पर होगी इनकी नजर!
ओवैसी, राजभर, BJP, चंद्रशेखर... रामलीला मैदान में कांग्रेस नहीं अखिलेश पर होगी इनकी नजर!
योगी सरकार में बालिका शिक्षा को मिला बढ़ावा, कस्तूरबा विद्यालयों की बदली तस्वीर
योगी सरकार में बालिका शिक्षा को मिला बढ़ावा, कस्तूरबा विद्यालयों की बदली तस्वीर
'देश में न राहुल गांधी आएंगे और न UP में अखिलेश यादव', बोले केशव प्रसाद मौर्य
'देश में न राहुल गांधी आएंगे और न UP में अखिलेश यादव', बोले केशव प्रसाद मौर्य

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget