एक्सप्लोरर

Ayodhya: समय से पूरा नहीं होगा राम मंदिर निर्माण का काम, मजदूरों की भारी कमी, दिए गए ये निर्देश

Ayodhya News: राम मंदिर निर्माण समिति ने राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने का लक्ष्य दिसंबर 2024 तक का रखा है. लेकिन मजदूरों की कमी के चलते लक्ष्य पूरा करने में दिक्कत हो रही हैं.

Ayodhya Ram Mandir News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य बहुत धीमा हो गया है. उद्घाटन के बाद से राम मंदिर निर्माण कार्य में गति धीमी हो गई है. इसके पीछे मजदूरों की भारी कमी को बड़ी वजह बताया जा रहा हैं. पिछले तीन महीनों से राम मंदिर निर्माण में लगे मजदूरों में कमी आई है. जिसकी वदह से मंदिर निर्माण में देरी हो सकती है. 

खबर के मुताबिक पिछले तीन महीनों से राम मंदिर निर्माण कार्य काफी धीमा हो गया है. भीषण गर्मी के चलते कई मजदूर अपने घर वापस चले गए हैं. ऐसे में मजदूरों की कमी होने की वजह से मंदिर निर्माण कार्य भी धीमी गति से चल रहा है. जिसे देखते हुए अब निर्माण कंपनी एल एंड टी ने बड़ा फैसला किया है और अधिकारियों को मजदूरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. 

राम मंदिर निर्माण में हो सकती है देरी
राम मंदिर निर्माण समिति ने राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने का लक्ष्य दिसंबर 2024 तक का रखा है. लेकिन मजदूरों की कमी के चलते लक्ष्य पूरा करने में दिक्कत हो रही हैं. मजदूर गर्मी की वजह से अपने घर को लौट गए हैं. जिसकी वजह से लक्ष्य के अनुरूप राम मंदिर के निर्माण में 2 महीने की देरी हो सकती है.  

समिति के चेयरमैन ने दी जानकारी
इस संबंध में रविवार को राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक हुई, जिसके बारे में बताते हुए समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि राम मंदिर निर्माण पूरा करने का लक्ष्य दिसंबर 2024 है. सबसे बड़ी चुनौती शिखर के निर्माण की है. शिखर का निर्माण तभी हो सकता है जब द्वितीय तल का निर्माण पूरा हो जाए. द्वितीय तल के जो डोम है वह पूरे हो जाए. 

उन्होंने कहा कि इन दिनों जिस गति से निर्माण कार्य हो रहा है अगर उसी गति से निर्माण कार्य चलता रहा तो राम मंदिर निर्माण में 2 महीने का विलंब हो सकता है, एलएनटी को निर्देश दिया गया है कि वह मजदूरों की संख्या बढ़ाए. राम मंदिर निर्माण की गति जो अपेक्षित है वह पिछले तीन माह में कम हुई है. मजदूरों की संख्या में बहुत बड़ी कमी है. 200 से 250 मजदूर अधिक और नहीं बढ़ाए गए तो निश्चित ही हम दिसंबर में कार्य पूरा नहीं कर पाएंगे. 

UP Assembly Session 2024: विधानसभा का सत्र शुरू होने से पहले सीएम योगी बोले- 'सभी विपक्षी से कहूंगा कि वे...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 'गैर यादव पिछड़ों की अनदेखी...'
ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 'गैर यादव पिछड़ों की अनदेखी...'
यशवीर महाराज का दारुल उलूम रहीमिया मदरसे पर धर्मांतरण के आरोप, पुलिस ने जांच के लिए बनाई टीम
यशवीर महाराज का दारुल उलूम रहीमिया मदरसे पर धर्मांतरण के आरोप, पुलिस ने जांच के लिए बनाई टीम
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप

वीडियोज

दोस्ती से प्यार और फिर शादी, Aamir Khan-Gauri Spratt की खूबसूरत लव स्टोरी
Bollywood News: आदित्य धर और प्रभास की नई पैन इंडिया फिल्म की चर्चा, 23 अक्टूबर को ऐलान की उम्मीद (05.07.26)
DR. Aarambhi: 😳Raj-Naira की मेहंदी में Aarambhi का डांस, Dhruv पर टिकी Avantika की तिरछी नज़र! #sbs
Rajkumar Hirani की Pritam and Pedro है साइबर क्राइम पर दमदार सीरीज
E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
मल्चिंग पॉलीहाउस तकनीक से फसलों को दें थ्री-लेयर सुरक्षा, कम पानी में होगी छप्परफाड़ पैदावार
मल्चिंग पॉलीहाउस तकनीक से फसलों को दें थ्री-लेयर सुरक्षा, कम पानी में होगी छप्परफाड़ पैदावार
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
Embed widget