एक्सप्लोरर

Ayodhya Ram Navami 2024: राम नवमी के दिन सिर्फ 5-5 मिनट के लिए बंद होंगे रामलला के कपाट, 19 घंटे होंगे प्रभु के दर्शन

श्री राम जन्मभूमि मन्दिर में संपन्न होने वाले सभी कार्यक्रमों का सजीव प्रसारण अयोध्या नगर निगम क्षेत्र में लगभग 80 से 100 स्थानों पर एल.ई.डी. स्क्रीन लगाकर दिखाया जाएगा.

Ram Navami 2024: रामनवमी 2024, 17 अप्रैल 2024 , बुधवार को अयोध्या स्थित राम मंदिर में भक्तों को राम लला के 19 घंटे दर्शन हो पाएंगे. दिन में सिर्फ 5-5 मिनट के लिए पट बंद होंगे. उसके बाद फिर प्रभु श्री राम भक्तों को दर्शन देंगे. यह जानकारी राम मंदिर ट्रस्ट ने दी है.  मंदिर ट्रस्ट ने बताया कि मंगला आरती के पश्चात ब्रहम मुहूर्त में अति-प्रातः 3:30 बजे से अभिषेक, श्रंगार एवं दर्शन साथ- साथ चलते रहेंगे. श्रंगार आरती प्रातः 5.00 बजे होगी, श्री रामलला का दर्शन एवं सभी पूजा-विधि यथावत साथ-साथ चलती रहेंगी. भगवान को भोग लगाने के लिए समय-समय पर अल्प-काल को पदो रहेगा. श्र‌द्धालुओं से निवेदन है कि पर्दा बन्द रहने के समय पैर्य बनाकर रखे एवं श्री राम- नाम संकीर्तन तथा प्रभु का भजन करते रहे. रात्रि 11:00 बजे तक दर्शन का क्रम पूर्ववत चलता रहेगा, तत्पश्चात परिस्थिति अनुसार भोग एवं शयन आरती होगी. शयन आरती के पश्चात प्रसाद मन्दिर निकास मार्ग पर मिलेगा.
 
बताया गया कि दिनांक 16, 17, 18 एवं 19 अप्रैल को सुगम दर्शन पास, वीएई.पी. दर्शन पास, मंगला आरती पास, श्रगार आरती पास एवं शयन आरती पास नहीं बनेंगे अथीत किसी भी प्रकार के पास जारी नहीं किए जाएंगे. अर्थात उपरोक्त दिनों में सभी सुविधाएँ निरस्त रहेगी. दर्शन का समय बढ़ाकर 19 घंटे कर दिया गया है, जो मंगला आरती से प्रारंभ होकर रात्रि 11 बजे तक चलेगा. चार बार लगने वाले भोग के लिए केवल पांच-पांच मिनट के लिए ही पर्दा बंद होगा.

Ayodhya Ram Navami 2024: रामनवमी पर राम मंदिर में इन चीजों के साथ नहीं हो पाएगी भक्तों की एंट्री, देख लें लिस्ट

80 से 100 स्थानों पर एल.ई.डी. स्क्रीन पर होगा लाइव
जानकारी दी गई कि सुग्रीव किला के नीचे, बिड़ला धर्मशाला के सामने, श्री रामजन्मभूमि प्रवेश द्वार पर 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र' द्वारा यात्री सेवा केन्द्र बनाया गया है जिसमें जन-सुविधाएँ उपलब्ध हैं.

मंदिर ट्रस्ट ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि मन्दिर में संपन्न होने वाले सभी कार्यक्रमों का सजीव प्रसारण अयोध्या नगर निगम क्षेत्र में लगभग 80 से 100 स्थानों पर एल.ई.डी. स्क्रीन लगाकर दिखाया जाएगा. यह कार्य प्रसार भारती द्वारा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से श्र‌द्धालुओं की सुविधा के लिए किया गया है. इसका सीधा प्रसारण उपलब्ध रहेगा. अतः सभी सम्मानित श्र‌द्धालुओं से अनुरोध है कि केवल राम नवमी के दिन सभी कार्यक्रमों का आनन्द घर बैठे अथवा जो जहाँ हो, मोबाइल पर. टेलीविजन पर और स्थान-स्थान पर लगी हुई एल.ई.डी. स्क्रीन पर देखकर, प्रभु श्री राम जी की कृपा प्राप्त कर, जीवन धन्य करें और राम नवमी के पश्चात अपनी सुविधानुसार अयोध्या धाम आकर प्रभु श्री रामलला जी के दर्शन लाभ कर, प्रसाद ग्रहण करें. राम नवमी के दिन अनावश्यक आग-दौड़ और परेशानी से बचें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुरादाबाद: प्रॉपर्टी के लालच में पति की हत्या, पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार
मुरादाबाद: प्रॉपर्टी के लालच में पति की हत्या, पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नवरात्रि में चिकन खाने पर सियासी संग्राम, रामजी लाल सुमन पर BJP का हमला
नवरात्रि में चिकन खाने पर सियासी संग्राम, रामजी लाल सुमन पर BJP का हमला

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
Embed widget