एक्सप्लोरर

Ram Mandir News: भगवान राम की भक्ति में रंगे दिखे श्रद्धालु, गुजरात के रसोइए तैयार कर रहे भंडारा

UP News: अयोध्या में सर्दी का सितम लगातार जारी है इसके बाद भी श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई पड़ रही है. बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं का जत्था रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहा है.

Ayodhya News: अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के आकर्षण के कारण कड़ाके की सर्दियों के बावजूद देश भर से इस तीर्थ नगरी में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. कहीं कोलकाता से आया दोस्तों का एक समूह सड़कों पर बंगाली में बात करता नजर आ जाएगा तो कहीं गुजरात के रसोइयों के एक दल भक्तों के लिये भंडारा तैयार कर रहा है तो पुणे से आकर कोई यहां महाराष्ट्र का प्रसिद्ध फेटा (साफा) बेच रहा है. अयोध्या में इन दिनों ‘लघु भारत’ जैसा नजारा हर तरफ दिखता है.

यह पवित्र नगरी आम तौर पर भगवा झंडों से पटी रहती है. राम पथ और अन्य प्रमुख सड़कों पर, जहां भारी भीड़ है, कई लोगों को भगवा झंडे लहराते देखा जा सकता है. हालांकि कुछ को हाथ में तिरंगा लिए या साइकिल पर तिरंगा लगाए हुए भी देखा जा सकता है. भारत शुक्रवार को 75वां गणतंत्र दिवस मनाएगा. देश की एकता, विविधता, विरासत और सामाजिक-सांस्कृतिक लोकाचार को प्रतिबिंबित करने वाले इस अवसर को मनाने के लिए दिल्ली से लखनऊ तक तैयारियां चल रही हैं.

अयोध्या में दिख रहा लघु भारत जैसा नजारा
पिछले कई दिनों में देश के कई हिस्सों से लाखों लोग साइकिल सहित परिवहन के विभिन्न माध्यमों से इस शहर में पहुंचे हैं. कुछ ने तो पैदल भी यात्रा की है. ये सभी अपने क्षेत्र के विविध रंग और संस्कृति लेकर आए हैं. अयोध्या में मुख्य मंदिर की ओर जाने वाला राम पथ श्रद्धालुओं से भरा पड़ा है. यहां भाषाओं, वेशभूषा और संस्कृति की विविधता को देखते हुए इसे ‘लघु भारत’ मार्ग की संज्ञा देना अतिश्योक्ति नहीं होगी.

कोलकाता के एक कार्यालय में काम करने वाले तीन सहकर्मी मंगलवार को पहली बार अयोध्या पहुंचे. तीनों ने सफेद पायजामा और धार्मिक 'पटका' के साथ मैचिंग केसरिया ‘कुर्ता’ पहना था. आपस में बांग्ला में बात करते हुए जा रहे इन लोगों ने पहले हनुमान गढ़ी फिर राम लला के दर्शन किए. इन्हीं के पास महाराष्ट्र से आए लोगों का एक समूह खड़ा था जो अपनी मातृभाषा मराठी में बात कर रहा था. अहमदाबाद की एक नागरिक संस्था ने मुख्य मंदिर परिसर की ओर जाने वाले मुख्य प्रवेश द्वार के पास ‘राम पथ’ के किनारे एक खुले भूखंड पर एक अस्थायी सुविधा में एक विशाल 'भंडारा' आयोजित किया. यहां गुजराती और हिंदी में लिखे पोस्टर एक दूसरे के बगल में लटके नजर आते हैं.

जयंती भाई और अन्य कर्मचारी अलग-अलग जत्थों में बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना तक से आए भक्तों को स्वादिष्ट 'खिचड़ी', 'पूरी सब्जी' और 'बूंदी' परोसते हैं. उन्होंने बताया कि इसके लिये अहमदाबाद से विशेषतौर पर 500 कारीगर यहां आए हैं. पास ही एक पैदल मार्ग पर, पुणे से आए पुरुषों का एक समूह मैचिंग केसरिया 'फेटा' पहने हुए है. यह महाराष्ट्र के इस क्षेत्र का एक पारंपरिक साफा है. इसे 100 रुपये की दर से बेचा जा रहा है.

ये भी पढ़ें: UP Politics: केंद्र सरकार के इस फैसले की सीएम योगी ने की तारीफ, जानिए क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी की मां लड़ेंगी उत्तराखंड चुनाव? कांग्रेस टिकट देने के लिए तैयार
अंकिता भंडारी की मां लड़ेंगी उत्तराखंड चुनाव? कांग्रेस टिकट देने के लिए तैयार
यूपी चुनाव: पूर्व MP धनंजय सिंह ने ठोकी ताल, निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान
यूपी चुनाव: पूर्व MP धनंजय सिंह ने ठोकी ताल, निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान
सुल्तानपुर में दो जगहों पर बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, पांच गिरफ्तार
सुल्तानपुर में दो जगहों पर बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, पांच गिरफ्तार
महोबा में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ प्रदर्शन, जेल भेजने की मांग
महोबा में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ प्रदर्शन, जेल भेजने की मांग

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump
Chitra Tripathi: 'हैट्रिक' पर योगी 'ओके'...शुभ-अशुभ में फंसे अखिलेश! | UP Election | Akhilesh Yadav
UP Elections 2027: Akhilesh Yadav का चुनाव लड़ने से इनकार...BJP ने किया पलटवार! | Chaar Ki Chaal
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
Embed widget