एक्सप्लोरर

Ram Mandir Pran Pratishtha: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले गर्भगृह में हुई पूजा, सामने आई तस्वीर, जानें- कल के कार्यक्रम

Ramlala Pran Pratishtha: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हर राम भक्त में उत्सुकता है. इस बीच राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले की पूजा कराई जा रही है. यजमान नियमों का पालन कर रहे हैं.

Uttar Pradesh News: राम नगरी अयोध्या (Ayodhya) में रामलला (Ramlala) प्राण प्रतिष्ठा से पहले की पूजा 16 जनवरी को शुरू हो गई है. इसके तहत गर्भगृह में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य और यजमान अनिल मिश्रा (Anil Mishra) पूजा के नियम श्रद्धापूर्वक निभा रहे हैं. इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं जिसमें गर्भगृह में बड़ी संख्या में पूजा कार्यक्रम से जुड़े पुरोहित और अन्य लोग नजर आए. उधर, बुधवार को भगवान राम की मूर्ति ट्रक से अयोध्या लाई गई. इस दौरान आसपास मौजूद लोग 'जय श्री राम' के नारे लगाते नजर आए.

वहीं, अयोध्या में रामलला की प्रतीकात्मक मूर्ति को मंदिर का भ्रमण कराया गया. बताया जा रहा है कि रामलला की जिस मूर्ति की 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होनी है वह अभी मंदिर परिसर में नहीं पहुंची है. मूर्ति बहुत भारी है. उसके साथ मंदिर में परिक्रमा करना संभव नहीं होता इसलिए रामलला की चांदी से बनी एक प्रतीकात्मक मूर्ति के जरिए पूजा विधि पूरी की जा रही है. 

सरयू के घाट पर संध्या आरती का आयोजन
बुधवार शाम को सरयू नदी के घाट पर संध्या आरती का आयोजन किया गया. बता दें कि मंगलवार को प्राण प्रतिष्ठा पूजन का पहला दिन था जिस दौरान यजमान अनिल मिश्रा ने सरयू में स्नान किया. विष्णुपूजन करने के बाद पञ्चगव्य और घी से होम कर पंचगव्यप्राशन किया. इसके बाद गोदान किया. दशदान के बाद मूर्ति-निर्माण स्थान पर कर्मकुटी होम किया. तीर्थ क्षेत्र की ओर से बताया गया कि कार्यक्रम भव्यता के साथ संपन्न हुआ. वहीं, बुधवार 17 जनवरी को दोपहर 1: 20 बजे के बाद जलयात्रा, तीर्थपूजन, ब्राह्मण-बटुक- कुमारी -सुवासिनी पूजन, वर्धिनीपूजन, कलशयात्रा और  भगवान श्री रामलला की मूर्ति का प्रासाद परिसर में भ्रमण कराया गया. 

18 जनवरी को मंदिर में होगा यह कार्यक्रम
वहीं, गुरुवार 18 जनवरी का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है. मुहूर्तानुसार प्रधान संकल्प, गणेशाम्बिका पूजन, वरुण पूजन, चतुर्वेदोक्त, पुण्याहवाचन, मातृकापूजन, सोर्धारापूजन, आयुष्मंत्रजप, नांदीश्राद्ध, आचार्यादिऋत्विग्वरण, मधुपर्क पूजन, मंडप प्रवेश, दिग्रक्षण, पंचगव्यप्रोक्षण, मंडपांग्वास्तुपूजन, वास्तुबलिदान, मंडपसूत्रवेष्टन, दुग्धधारा, जलधाराकरण, षोडशस्तंभपूजनादि, मंडपपूजा, जलाधिवास, गंधादिवास सांय पूजन और आरती होगी.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Eletions: यूपी की सीटों को लेकर कांग्रेस-सपा के बीच हुई बैठक, रामगोपाल यादव बोले- 'हमने आधा रास्ता...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
अंकिता भंडारी केस: पुलकित आर्य और सौरभ भास्कर को हाईकोर्ट से नहीं राहत, 10 अगस्त को अगली सुनवाई
अंकिता भंडारी केस: पुलकित आर्य और सौरभ भास्कर को हाईकोर्ट से नहीं राहत, 10 अगस्त को अगली सुनवाई
Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा
उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget