एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: पीएम मोदी और सीएम योगी की सेल्फी के बाद मशहूर हुआ अयोध्या का ये चौराहा, फोटो क्लिक कराने वालों का लगा तांता

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या और पड़ोसी जिलों से सैकड़ों लोग 31 दिसंबर की रात को नववर्ष का जश्न मनाने के लिए इस चौक पर एकत्र हुए थे. यहां तब से बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं.

Ramlala Pran Pratishtha: उत्तर प्रदेश की अयोध्या नगरी में मशहूर गायिका लता मंगेशकर को समर्पित चौक स्थानीय निवासियों और यहां आने वाले पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बन गया है. इस चौक पर लोग उत्साह के साथ सेल्फी ले रहे हैं. कला में लोगों को अपनी ओर खींचने की शक्ति होती है और इस चौराहे के केंद्र में स्थापित 14 टन वजनी एक विशाल अलंकृत वीणा की प्रतिकृति अपना यह काम बखूबी कर रही है. 

अयोध्या के डीएम नीतीश कुमार ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी चाहते थे कि यहां लता मंगेशकर के नाम पर एक चौक बनाया जाए, जो रिकॉर्ड समय में बनकर तैयार भी हो गया. इसका उद्घाटन पीएम मोदी ने किया और सभी ने इसकी सराहना की. इसके साथ ही अयोध्या की सभी सड़कों को पुनर्निर्मित किया जा रहा है. 

लता मंगेशकर चौक पर बड़ी संख्या में आ रहे लोग

अधिकारियों ने पहले बताया था कि 40 फुट लंबी और 12 मीटर ऊंची इस प्रतिकृति को प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार ने बनाया है इसे करीब 7.9 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनाया गया है. लता मंगेशकर चौक राम पथ और धर्म पथ के चौराहे पर स्थित है. राम मंदिर के आगामी अभिषेक समारोह से पहले दोनों पथों को सुंदर प्रकाशमान स्तंभों के साथ खूबसूरती से सजाया गया है. अयोध्या और पड़ोसी जिलों से सैकड़ों लोग 31 दिसंबर की रात को नववर्ष का जश्न मनाने के लिए लता मंगेशकर चौक पर एकत्र हुए थे. 

पीएम मोदी और सीएम योगी ने ली थी सेल्फी

चौक पर सेल्फी लेने के लिए लोगों ने रविवार रात 10 बजे से ही चौक पर आना शुरू कर दिया था. स्थानीय लोग इस सार्वजनिक स्थान के अचानक लोकप्रिय होने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अयोध्या में 30 दिसंबर को हुए रोड शो को देते हैं. इस दौरान वह लता मंगेशकर चौक पर रुके थे और तस्वीर खिंचवाई थीं. प्रधानमंत्री की यहां की यात्रा से एक दिन पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी चौक पर एक सेल्फी ली थी. 


Ram Mandir Opening: पीएम मोदी और सीएम योगी की सेल्फी के बाद मशहूर हुआ अयोध्या का ये चौराहा, फोटो क्लिक कराने वालों का लगा तांता

क्या कहना है लोगों का?

नववर्ष की पूर्व संध्या पर चौक पर अपनी पत्नी साधना के साथ पहुंचे स्थानीय निवासी अखिलेश पांडेय ने कहा, ''हम नववर्ष के अवसर पर लखनऊ जाते थे या फिर घर में रहते थे. लेकिन अब हमारे शहर का विकास हुआ है और यहां पर इस तरह के स्थान हैं. अब पास के शहरों और कस्बों से भी लोग जश्न मनाने के लिए आ रहे हैं.''

साधना ने बताया कि लता मंगेशकर चौक के आकर्षण का मुख्य केंद्र वीणा की प्रतिकृति है जो बहुत ही सुंदर है. उत्तर प्रदेश सरकार ने दिवंगत गायिका लता मंगेश्कर की 93वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए नया घाट के पास इस चौक का निर्माण कराया. इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने 28 दिसंबर 2022 को वर्चुअल तरीके से किया था. 

ये भी पढ़ें- 

Badaun News: शरारती तत्वों ने अंबेडकर की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, धर्मेंद्र यादव बोले- 'पिछड़ों के खिलाफ नफरत का नहीं हुआ अंत'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget