एक्सप्लोरर

Badaun News: शरारती तत्वों ने अंबेडकर की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, धर्मेंद्र यादव बोले- 'पिछड़ों के खिलाफ नफरत का नहीं हुआ अंत'

UP Ambedkar Statue News: पूर्व सांसद और सपा नेता धर्मेंद्र यादव ने इस करतूत को निंदनीय और कायरतापूर्ण काम करार दिया है. साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की.

Badaun Ambedkar Statue News: यूपी के बदायूं जिले में शरारती तत्वों ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया है. उझानी में सहसवान रोड अंबेडकर चौराहा के पास स्थित अंबेडकर पार्क में असामाजिक तत्वों ने इस करतूत को अंजाम दिया जिससे गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर नाराजगी जताई है. शरारती तत्वों ने बाबा साहब की प्रतिमा की गर्दन को क्षतिग्रस्त किया है.

प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले लोगों के खिलाफ लोगों में काफी गुस्सा है. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है. गुस्साए लोगों ने दिल्ली हाईवे को जाम किया है और सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई है. पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

पुलिस ने कही सख्त कार्रवाई की बात

लोगों ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का पुनर्निर्माण कराने की मांग की है. पुलिस शरारती तत्वों का पता लगाने में लगी हुई है. एसडीएम सदर एसपी वर्मा और सीओ उझानी शक्ति सिंह ने अंबेडकर पार्क का निरीक्षण किया है और गुस्साए लोगों को आश्वासन दिया है कि वह शरारती तत्वों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे. 


Badaun News: शरारती तत्वों ने अंबेडकर की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, धर्मेंद्र यादव बोले- 'पिछड़ों के खिलाफ नफरत का नहीं हुआ अंत 

धर्मेंद्र यादव ने बताया कायरतापूर्ण कार्य

पूर्व सांसद और सपा नेता धर्मेंद्र यादव ने योगी सरकार से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने बुधवार को एक्स पर लिखा, "तुम तोड़ते रहो प्रतिमा, हौसला न तोड़ पाओगे. चाहे कर लो कितनी भी कोशिश, संविधान को हटा ना पाओगे. असामाजिक- दलित, पिछड़े विरोधी तत्वों द्वारा बदायूं के उझानी अंबेडकर पार्क में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति को क्षतिग्रस्त किए जाना घोर निंदनीय व कायरतापूर्ण कार्य है." 

योगी सरकार से की ये मांग

सपा नेता ने आगे कहा, "आजादी और संविधान के इतने वर्षों बाद भी दलित-पिछड़ों के खिलाफ नफरत का अंत नहीं हुआ है, अब भी सामाजिक न्याय का सपना अधूरा है. आरोपियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई हो, सीएम योगी इस मामले का संज्ञान लें." 

ये भी पढ़ें- 

UP News: सीएम योगी की बैंकों से अपील, 'छोटी पूंजी वालों को दें ज्यादा लोन, प्रदेश का होगा विकास'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेवर एयरपोर्ट से धान खरीद और साड़ी वितरण तक... UP कैबिनेट में हुए ये 39 फैसले
जेवर एयरपोर्ट से धान खरीद और साड़ी वितरण तक... UP कैबिनेट में हुए ये 39 फैसले
CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे या नहीं? अखिलेश यादव ने दिया ऐसा जवाब
CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे या नहीं? अखिलेश यादव ने दिया ऐसा जवाब
धनौल्टी विधानसभा चेहरों की सीट, 2027 चुनाव में BJP की राह नहीं होगी आसान
धनौल्टी विधानसभा चेहरों की सीट, 2027 चुनाव में BJP की राह नहीं होगी आसान
BAMS, BUMS, BHMS पास कर इंटर्नशिप करने वालों को सरकार ने दिया नवरात्रि गिफ्ट, बढ़ेगा भत्ता
BAMS, BUMS, BHMS पास कर इंटर्नशिप करने वालों को सरकार ने दिया नवरात्रि गिफ्ट, बढ़ेगा भत्ता

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: इंडिया गठबंधन के सांसदों की शाम 5 बजे बैठक, राष्ट्रपति से 8 बजे करेंगे मुलाकात
Live: इंडिया गठबंधन के सांसदों की शाम 5 बजे बैठक, राष्ट्रपति से 8 बजे करेंगे मुलाकात
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
Embed widget