एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: कानपुर में 22 जनवरी को दीपोत्सव, महापौर ने मुसलमानों से की ये अपील

Ram Mandir Inauguration: 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए कानपुर नगर निगम ने भी तैयारी की है. महापौर ने कहा कि हर वार्ड में 5100 दीपक जलाए जाएंगे.

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में राम मंदिर का भव्य उद्घाटन 22 जनवरी 2024 को होगा. उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होगा. सनातन धर्म के लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है. कानपुर की महापौर प्रमिला पाण्डेय ने खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि देश के मुखिया मोदी ने वाल्मीकि के रामायण की रचना जैसा काम किया है. अयोध्या में प्रभु राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री मोदी करेंगे. उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक क्षण को पीढ़ी दर पीढ़ी याद रखेगी.

महापौर प्रमिला पाण्डेय ने राम मंदिर के उद्घाटन की रौनक कानपुर में भी दिखाई देगी. उन्होंने बताया कि कानपुर में भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. महापौर ने सभी धर्मों के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई थी. बैठक में धर्म गुरुओं ने 22 जनवरी को चर्च, गुरुद्वारा, मंदिरों में दिए जलाकर ऐतिहासिक क्षण का स्वागत करने पर सहमति जताई. उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से भी जश्न में शामिल होने की अपील की. महापौर ने बताया कि नगर निगम ने कानपुर को राममय करने की तैयारी है.

नगर निगम देगा पार्षदों को दीप जलाने के लिए राशि

22 जनवरी के अवसर पर मंदिरों को सजाने की योजना है. खराब लाइट को ठीक कराया जाएगा. जनपद के हर वार्ड में 5100 दीपक जलाए जाएंगे. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कानपुर में दिवाली जैसा नजारा देखने को मिलेगा. महापौर ने कहा कि 4 जनवरी गुरुवार से पदयात्रा निकाली जाएगी.

नगर निगम की टीम में बीजेपी, आरएसएस के लोग भी शामिल होंगे. टीम बैंड-भजन से ऐतिहासिक क्षण को दीपावली की तरह मानने के लिए प्रेरित करेगी. उन्होंने परमट स्थित बाबा आनंदेश्वर महादेव मंदिर में पूजा करने की भी बात कही. महापौर प्रमिला पाण्डेय ने मुस्लिम समाज के लोगों से 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाने की अपील की. 

बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की भव्य तैयारी चल रही है. इसके लिए निमंत्रण भी भेजा जा रहा है.

Ram Mandir: राम मंदिर में लगने वाले दरवाजों की अद्भुत तस्वीर आई सामने, चढ़ाई जा रही सोने-चांदी की परत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget