एक्सप्लोरर

Ramlala Pran Pratishtha: रामलला के स्वागत के लिए तैयार हुई अयोध्या, अतिथियों के ठहरने की ये होंगी व्यवस्थाएं

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में रामलला का दर्शन करने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसको लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश जारी किये हैं.

Ramlala Pran Pratishtha: भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या अपने आराध्य के स्वागत के लिए तैयार हो रही है. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों से की जा रही हैं. रामलला के दर्शन के लिए दुनियाभर से श्रद्धालु उमड़ेंगे. लिहाजा उनके रहने-खाने, रुकने, साफ सफाई की सही व्यवस्था हो, इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश दिए हैं. योगी सरकार के निर्देश पर शासन-प्रशासन स्तर पर फिलहाल प्रतिदिन 30 हजार लोगों के रुकने की व्यवस्था की जा रही है. श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए इसमें और इजाफा भी किया जाएगा. 

अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के रुकने के लिए होटल, धर्मशाला-गेस्ट हाउस, होम स्टे-पेइंग गेस्ट, टेंट सिटी- आश्रय स्थल, डॉरमेट्री आदि में व्यवस्था की जा रही है. फिलहाल तैयारी के अनुसार वर्तमान में 60 होटलों में 40 कमरों के हिसाब से 7200 लोगों को रोका जाएगा. 171 धर्मशाला-गेस्ट हाउस में 17 हॉल और 2742 कमरों की अनुमानित व्यवस्था है. 2742 कमरों में चार लोगों और 17 हॉल में पांच लोगों के ठहरने की व्यवस्था के अनुरूप माना जा रहा है कि 11,818 लोग रामनगरी में रुककर दर्शन-पूजन कर सकते हैं.

प्रतिदिन ठहर सकेंगे 4 हजार से अधिक यात्री
होम स्टे-पेइंग गेस्ट योजना के तहत यहां 570 संपत्तियां ऑन बोर्ड हो चुकी हैं. प्रति होम स्टे में चार कमरे और दो पर्सन पर रेशियो के हिसाब से प्रतिदिन 4400 लोगों के रुकने की व्यवस्था कराई जा रही है. सरकारी स्तर पर 200-200 लोगों की व्यवस्था वाली दो टेंट सिटी और तीन आश्रय स्थलों में 5100 व्यक्ति यानी कुल 5500 लोगों के रुकने की व्यवस्था कराई जा रही है. वहीं डॉरमेट्री में 700 बेड्स की व्यवस्था शुरू हुई है.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश 
अतिथि देवो भवः की परंपरा को आगे बढ़ते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जो श्रद्धालु आएं उनका पूरी तरीके से सत्कार हो. सभी जगह पर अच्छी व्यवस्थाएं अतिथियों को दी जाए. ठंड के मद्देनजर गर्म कंबल, गर्म पानी की व्यवस्था भी की जाए .वहीं साफ टॉयलेट, नहाने की उचित व्यवस्था भी की जाए. खान-पान के लिए भी विशेष इंतजाम किया जाए जिससे लोगों को किसी समस्या का सामना न करना पड़े.

ये भी पढ़ें: Kushinagar News: कुशीनगर में विदेश में जॉब दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, बेरोजगारों को ऐसे जाल में फंसाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget