एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: 'राम मंदिर का निर्माण इन्हें हजम नहीं हो रहा', साध्‍वी निरंजन ज्‍योति का विपक्ष पर हमला, बोलीं- 'अब तो तारीख भी बता दी'

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर सियासी बयानबाजी तेज है. विपक्ष इस आयोजन को बीजेपी की रैली करार दे चुका है.

Ram Mandir Inauguration: एक तरफ राम नगरी अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं. वहीं दूसरी ओर मंदिर के उद्घाटन समारोह को लेकर देश में सियासत भी तेज है. विपक्ष सत्ता पक्ष पर धार्मिक कार्यक्रम का राजनीतिकरण करने का आरोप लगा रहा है तो सत्ता पक्ष की ओर से भी पलटवार किया जा रहा है. अब केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता साध्‍वी निरंजन ज्‍योति ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोला है. 

साध्‍वी निरंजन ज्‍योति ने सोमवार को कहा, "राजनीतिक सोच वाले लोगों को राम मंदिर का निर्माण हजम नहीं हो रहा है. उन्हें हजम नहीं हो रहा कि ये राम मंदिर कैसे बन रहा है? जो भगवान राम को नकारते रहें, राम सेतु को नकारते रहें और हमें बोलते रहें कि मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे और अब तो तारीख भी बता दी गई है. ऐसे लोगों को भगवान सद्बुद्धि दें." 

राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर राजनीति

इससे पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेता और यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य में भी इस मामले को लेकर विपक्ष पर जोरदार हमला बोला था. उन्होंने कहा था, "श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के लिए इंडी गठबंधन के दल और नेता नफरत फैलाना बंद करें." बता दें कि, हाल ही में विपक्षी गठबंधन इंडिया के कई नेता ये एलान कर चुके हैं कि वे राम मंदिर के उद्घाटन समारोह का हिस्सा नहीं बनेंगे. 

इन नेताओं ने किया समारोह में जाने से इनकार

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा था, "ये कोई राष्ट्रीय कार्यक्रम नहीं है. ये बीजेपी की रैली है. उसमें पवित्रता कहां है? बीजेपी का कार्यक्रम खत्म होने के बाद हम अयोध्या जाएंगे." वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन में शामिल नहीं होने की चर्चा है. मंगलवार को मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी पोलित ब्यूरो ने भी एक बयान जारी कर घोषणा की थी कि पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे. 

ये भी पढ़ें- 

UP Roadways Strike: नए साल के पहले दिन यूपी की जनता का हाल बेहाल, रोडवेज बस-ट्रक चालकों ने किया चक्का जाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर टीन शेड गिरने से हादसा, TTE समेत 3 लोग घायल
लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर टीन शेड गिरने से हादसा, TTE समेत 3 लोग घायल
हापुड़ में ईद पर बवाल, 300 रुपये के विवाद में दो पक्ष भिड़े; जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर
हापुड़ में ईद पर बवाल, 300 रुपये के विवाद में दो पक्ष भिड़े; जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर
हमीरपुर हादसे का CM योगी ने लिया संज्ञान, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख के मुआवजे का ऐलान
हमीरपुर हादसे का CM योगी ने लिया संज्ञान, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख के मुआवजे का ऐलान
'ससुर ने किया रेप..पति ने चूहे मारने की दवा खिलाई', महिला दारोगा के ससुराल वालों पर गंभीर आरोप
'ससुर ने किया रेप..पति ने चूहे मारने की दवा खिलाई', महिला दारोगा के ससुराल वालों पर गंभीर आरोप

वीडियोज

Iran US War Update: गुस्से में ईरान, America में हलचल | Masoud Pezeshkian | Breaking News | Trump
Hamirpur Bridge Collapse: पुल ढहने से हाहाकार! मलबे में दबे मजदूरों को बचाने के लिए मची भगदड़
Breaking | Attack on Lebanon: ईरान को फिर निशाना बना रहें Trump | Strait Of Hormuz
NEET Paper | Janhit with Chitra Tripathi: आर्मी करेगी अब NEET पेपर की रक्षा | Dharmendra Pradhan
Assam Accident News: हाइवे पर गलत चाल...बन गई काल! | Himanta Biswa Sarma | Highway Accident

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्तीफे के बाद दिल्ली पहुंचते ही सिद्धारमैया ने राहुल गांधी को सौंप दी ख्वाहिशों की लिस्ट, बेटे के लिए मांगा बड़ा पद
इस्तीफे के बाद दिल्ली पहुंचते ही सिद्धारमैया ने राहुल गांधी को सौंप दी ख्वाहिशों की लिस्ट, बेटे के लिए मांगा बड़ा पद
महाराष्ट्र में जहरीली शराब ने कई लोगों को बनाया शिकार, पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में 13 की मौत
महाराष्ट्र में जहरीली शराब ने कई लोगों को बनाया शिकार, पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में 13 की मौत
Monsoon Tracker: मॉनसून पर बड़ा खतरा! IMD की डराने वाली भविष्यवाणी- इस साल बारिश कम, गर्मी करेगी बेहाल
मॉनसून पर बड़ा खतरा! IMD की डराने वाली भविष्यवाणी- इस साल बारिश कम, गर्मी करेगी बेहाल
RR Vs GT Qualifier 2 IPL 2026: आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 2 मुकाबले में इन 5 खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी सबकी निगाहें
आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 2 मुकाबले में इन 5 खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी सबकी निगाहें
KD The Devil OTT Release: ध्रुव सर्जा और संजय दत्त की 'केडी: द डेविल' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
'केडी: द डेविल' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
'थलापति' को देख खुद को नहीं रोक पाई एयर होस्टेस', ऐसा क्या लिखा, रातोंरात वायरल हो गई
'थलापति' को देख खुद को नहीं रोक पाई एयर होस्टेस', ऐसा क्या लिखा, रातोंरात वायरल हो गई
Viral Cricket Video: टीम इंडिया के लिए तैयार हो रहा अगला वैभव सूर्यवंशी! नन्ही सी उम्र में लगा रहा लंबे-लंबे छक्के; देखें वीडियो
टीम इंडिया के लिए तैयार हो रहा अगला वैभव सूर्यवंशी! नन्ही सी उम्र में लगा रहा लंबे-लंबे छक्के; देखें वीडियो
चिलचिलाती धूप में भी नहीं सूखेंगे ड्रैगन फ्रूट के पौधे, नोट करें गर्मी से बचाव के 3 आसान तरीके
चिलचिलाती धूप में भी नहीं सूखेंगे ड्रैगन फ्रूट के पौधे, नोट करें गर्मी से बचाव के 3 आसान तरीके
Embed widget