एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: प्राण प्रतिष्ठा से पहले राममय हुई अयोध्या, भगवान राम के स्वागत के लिए अयोध्यावासियों ने क्या की तैयारी?

Ramlala Pran Pratishtha: राममंदिर को लेकर अयोध्या में अलग उत्साह है, पूरी अयोध्या दुल्हन की तरह सज रही है तो वहीं अयोध्यावासी भी आराध्य के स्वागत में जुटे हुए हैं.

Ram Mandir Inauguration:  राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में केवल एक दिन शेष रह गये हैं और पूरी अयोध्या नगरी धार्मिक उत्साह से सराबोर है. यहां रामपथ स्थित एक इमारत में बृहस्पतिवार को खुले एक सरकारी बैंक की नयी शाखा का नाम 'रामजन्मभूमि' शाखा रखा गया है. राम मंदिर स्थल की ओर जाने वाली एक पुनर्विकसित सड़क को ‘रामजन्मभूमि पथ’ नाम दिया गया है. 

इस क्षेत्र में स्थित बैंक के शाखा कार्यालय को अलंकृत ‘लैंपपोस्ट’ और दीवारों को सजाया गया है. वहीं दीवार पर लगे एक विशाल बैनर पर बैंक के नाम के साथ राममंदिर की तस्वीर है.पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के पास, एक अन्य सरकारी बैंक ने एक विशाल होर्डिंग लगाई है, जिस पर लिखा है अयोध्या नगरी में आपका स्वागत है. इसमें राम मंदिर के अलावा भगवान राम को धनुष पकड़े हुए दिखाया गया है.

हर जगह दिख रही है भगवान राम की तस्वीर 
भगवना राम के प्रति भक्ति भाव ऐसा है कि पवित्र शहर का वाणिज्य भी आध्यात्मिक अनुभूति से अछूता नहीं है. भव्य मंदिर की तस्वीर विजिटिंग कार्ड, पोस्टर, कैलेंडर और यहां तक कि साइन बोर्ड पर भी दिख रही है. शहर में पोस्टर लगाने वाली हर कंपनी ने किसी न किसी तरह से राम मंदिर का चित्रण किया है.

रेलवे स्टेशन की नयी इमारत के सामने एक विज्ञापन स्थान के लिए विज्ञापन कंपनी ने संदेश लिखा है. हालांकि यह कोई सामान्य विज्ञापन स्थान नहीं है, क्योंकि इसमें हैशटैग ‘अयोध्या की गरिमा’ के साथ भगवान राम और नये मंदिर की छवि भी शामिल की गई है.इमारत के ‘फूड प्लाजा’ के अंदर, काउंटर के पीछे एक पोस्टर पर मंदिर की एक छवि है. इसके बगल में भगवान राम की तस्वीर वाला एक पोस्टर भी है.

राम की भक्ति में डूबे अयोध्यावासी 
अशर्फी भवन के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में कार्यरत अजितेश शुक्ला ने कहा कि संपूर्ण अयोध्या मंदिर, बसें, सड़कें और यहां तक कि मोबाइल फोन की कॉलर ट्यून भी 'राममय' हो गई है. सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने रामजन्मभूमि पथ के बगल में एक दीवार के पास 'प्रभु श्री राम की पावन नगरी अयोध्या' में लोगों का स्वागत करते हुए एक पोस्टर लगाया है.

बेगमपुरा इलाके में कुछ महीने पहले खोले गए लॉज, प्रभाराज पैलेस ने अपनी लॉबी में राम मंदिर का बैनर आकार का एक पोस्टर लगाया है. लॉज के कर्मचारी दीपक ने बताया कि मंदिर का डिजाइन सार्वजनिक होने के बाद, इसने कई लोगों को आकर्षित किया. अशर्फी भवन के पास स्थित सरयू लॉज ने भी भगवान राम की भावना को अक्षरश: अपना लिया है. 

लॉज के मालिक पुंडरीक गुप्ता लॉज की छत पर धनुष और तीर वाली रोशनी की ओर इशारा करते हैं. 'जय श्री राम' रात में चमकता है और कोई भी इसे दूर से भी देख सकता है. गुप्ता के बिजनेस कार्ड पर नए राम मंदिर की तस्वीर है और उन्हें मोबाइल फोन पर कॉल करने वाला कोई भी व्यक्ति 'राम आए हैं अयोध्या में' की धुन सुन सकता है.

ये भी पढ़ें: In Pics: प्राण प्रतिष्ठा से पहले रंग-बिरंगे फूलों से सजा राम मंदिर, देखें आकर्षक तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget