एक्सप्लोरर

Ayodhya Ram Mandir: रामलला के दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब, सुबह 3 बजे ही इकट्ठा हुए लोग, देखें Video

Ram Mandir Darshan: राम मंदिर के उद्घाटन के बाद आज सुबह तड़के से ही भक्तों का ताँता लगना शुरू हो गया है. तड़के तीन बजे से ही मंदिर के सामने भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा.

Ayodhya Ram Lalla Aarti: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होने के बाद से ही पूरे देश में दिवाली जैसा माहौल हो गया. भक्तों के बरसों को इंतज़ार ख़त्म हो गया है और अब वो सिर्फ़ अपने भगवान के दर्शनों को तरस रहे हैं. प्राण प्रतिष्ठा के आज  पहले दिन सुबह से ही राम मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. कड़ाके की सर्दी के बीच सुबह तड़के तीन बजे से ही मंदिर के सामने भक्तों का जुटना शुरू हो गया है. रामलला के दर्शनों के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी. 

अयोध्या में प्रभु रामलला के दर्शनों के लिए सुबह तीन बजे से ही मंदिर के सामने श्रद्धालु जुटने लगे. कड़कड़ाती ठंड में भी वो बस किसी भी हाल में अपने भगवान का दर्शन करना चाहते हैं. राम मंदिर के सामने की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जहां रात से भी मंदिर के द्वार पर बड़ी संख्या में लोगों को इकट्ठा देखा जा सकता है. लोग लगातार जय श्री राम और सियावर राम चंद्र की जय के जयकारे लगाते हुए सुनाई दिए. भक्तों को जोश देखते ही बन रहा था. 

Ramlala Pran Pratishtha: रामलला की मूर्ति बनाने के लिए कई रात जगे मूर्तिकार अरुण योगीराज, कहा- 'ऐसे भी दिन थे जब हम मुश्किल...'

राम मंदिर में उमड़ा भक्तों को सैलाब

राम मंदिर के उद्घाटन के बाद लोगों के मन में भक्ति का सैलाब उमड़ रहा है. राम मंदिर का मुख्य द्वार खुलते ही भक्तों का सैलाब जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए भक्त मंदिर में रामलला के दर्शनों और पूजा अर्चना के लिए बेताब दिखाई दिया. भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुँच हैं. इस समय पूरी अयोध्या नगरी राममय दिखाई दे रही है. 

इससे पहले राम मंदिर के उद्घाटन के बाद पूरे देश में दिवाली जैसा माहौल नज़र आया. लोगों ने दिये जलाकर भगवान राम का स्वागत किया और जमकर आतिशबाजी की. इस दौरान तमाम पवित्र नदियों के घाटों को हज़ारों दियों से रोशन कर दिया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत, राजनाथ सिंह, नितिन गड़करी और तमाम बीजेपी के नेताओं ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की ख़ुशी में घर में दिये जलाए. पूरे देश में उत्सव सा माहौल दिखाई दिया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी आदित्यनाथ का निशाना, 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी फिर से...'
CM योगी आदित्यनाथ का निशाना, 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी फिर से...'
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
अब राष्ट्रनायकों के नाम पर योजनाएं, पहले एक ही खानदान था नाम- CM योगी
अब राष्ट्रनायकों के नाम पर योजनाएं, पहले एक ही खानदान था नाम- CM योगी
यूपी में हाईटेक हुई कांवड़ यात्रा, एप से मिल रही जानकारी
यूपी में हाईटेक हुई कांवड़ यात्रा, एप से मिल रही जानकारी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget