एक्सप्लोरर

Ayodhya Ram Mandir: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किए रामलला के दर्शन, परिवार के साथ की पूजा अर्चना

Ayodhya Ram Mandir: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज सुबह राम मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की. इस दौरान वो पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आए.

Ramanath Kovind Visited Ram Mandir: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का रामनगरी अयोध्या में दौरे का आज दूसरा दिन है. ऐसे में उन्होंने आज सबसे पहले अपने परिवार के साथ रामजन्मभूमि मंदिर के दर्शन और पूजन किया और भगवान का आशीर्वाद लिया. इस दौरान उन्होंने पूरे मंदिर परिसर को करीब से देखा और तमाम बारीकियों को समझा. 

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज सुबह राम मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की. इस दौरान वो पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आए, करीब डेढ़ घंटे पूर्व राष्ट्रपति मंदिर परिसर में रहे. उन्होंने मंदिर की तमाम व्यवस्थाओं को देखा और जानकारी ली. 

रामलला के दर्शन और पूजन किए
प्रभु रामलला के दर्शनों के बाद पूर्व राष्ट्रपति दिगंबर जैन मंदिर रायगंज पहुंचे जहां उन्होंने ज्ञानमती माताजी से आशीर्वाद लिया और उनके साथ आध्यात्मिक चर्चा की. अयोध्या पहुंचे रामनाथ कोविंद श्रद्धा और आस्था में डूबे नजर आए और संपूर्ण परिवार के साथ रामनगरी में दर्शन पूजन किया लगभग 80 सदस्यों के साथ रामनाथ कोविंद अयोध्या पहुंचे हैं. पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का पूर्ण रूप से धार्मिक दौरा है.

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज का दिन मेरे लिए बहुत सौभाग्यशाली है. परिवार के साथ कल प्रभु राम की नगरी अयोध्या में प्रवेश किया. सरयू नदी में आरती उतारी. हनुमानगढ़ी जाकर पवन पुत्र हनुमान का आशीर्वाद लिया और आज सुबह 6:00 प्रभु राम की आरती में शामिल हुए. वो अपने पूरे परिवार के साथ राम मंदिर पहुँचे थे. 

पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, जैन मंदिर में ज्ञानमती माता के सानिध्य में उनके दर्शन मिले अयोध्या आने के बाद भगवान ऋषभदेव का भी दर्शन किया प्रभु राम का जन्म भी इसी अयोध्या में हुआ. जैन धर्म में 24 तीर्थंकर में पांच तीर्थंकर का जन्म भी अयोध्या में हुआ. आज जैन मंदिर में रथ के संचालन में भी हिस्सा लिया. 

उन्होंने कहा, अयोध्या नगरी बहुत अच्छी है, अयोध्या के लोग भी बहुत अच्छे हैं. बदलती अयोध्या बहुत अच्छी लगी. यह नगरी विश्व की धार्मिक और आध्यात्मिक नगरी बनने जा रही है. 

BJP उम्मीदवार कृपाशंकर सिंह ने की धनंजय सिंह के फैसले की तारीफ, कहा- 'वो सक्रिय राजनीति में हैं अगर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget