एक्सप्लोरर

BJP उम्मीदवार कृपाशंकर सिंह ने की धनंजय सिंह के फैसले की तारीफ, कहा- 'वो सक्रिय राजनीति में हैं अगर...'

Lok Sabha Elections 2024: जौनपुर से पूर्व सांसद धनंजय सिंह और बीजेपी उम्मीदवार कृपा शंकर सिंह के बीच अदावत कही जाती है लेकिन अब धनंजय सिंह ने बीजेपी को समर्थन का एलान किया है.

Lok Sabha Elections 2024: जौनपुर से पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने का एलान किया है. उनके आने के बाद इस सीट पर बीजेपी की राह आसान हो गई है. धनंजय सिंह के समर्थन के बाद क्या भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने प्रतिक्रिया दी है यहीं नहीं उन्होंने ये भी बताया कि वो धनंजय सिंह से अभी तक मिले हैं या नहीं. 

जौनपुर सीट से बीजेपी उम्मीदवार कृपाशंकर सिंह ने यूपी तक से बात करते हुए धनंजय सिंह के फैसले का स्वागत किया और कहा कि इससे बीजेपी को फ़ायदा मिलेगा. कृपा शंकर सिंह ने कहा- "उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का समर्थन किया है. मैं उनका स्वागत करता हूं. उन्हें धन्यवाद देता हूं. भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के तहत आदरणीय पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ पर विश्वास हैं और उन्होंने समर्थन दिया है उसका स्वागत है. 

धनंजय सिंह मिलने जाएंगे कृपाशंकर सिंह
धनंजय सिंह के समर्थन ने बीजेपी को लाभ के सवाल पर उन्होंने कहा कि वो यहां सांसद भी रह चुके हैं और विधायक भी रह चुके हैं. यही नहीं वो अब भी सक्रिय राजनीति में हैं अगर वो समर्थन देते है तो उनसे लाभ जरूर होगा. 

धनंजय सिंह ने कहा है कि वो बीजेपी का समर्थन करते हैं. लेकिन उन्होंने उम्मीदवार पर कुछ नहीं कहा है. इस पर बीजेपी प्रत्याशी ने कहा, मैं भाजपा का ही उम्मीदवार हूं. बीजेपी का समर्थन हैं तो मेरा समर्थन भी है. धनंजय सिंह से बातचीत के सवाल पर उन्होंने कहा कि हुई है और होगी भी, बातचीत कर लेंगे. उन्होंने समर्थन किया है मैं बीजेपी का प्रत्याशी हूं उनसे मिलूंगा भी. 

सपा और कांग्रेस का विरोध बर्दाश्त नहीं कर पाया- कृपाशंकर सिंह
बीजेपी को समर्थन देने के बाद क्या बीजेपी की ओर से उन्हें कुछ तोहफा मिल सकता है इसके जवाब में कृपाशंकर ने कहा, पार्टी कब, क्या निर्णय लेती है वो सोच समझकर ही लिया जाता है. उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए का कि "मैं भी एक दूसरी विचारधारा से जुड़ा हुआ था लेकिन, आर्टिकल 370 और प्रभु राम की शरण ने हमें विवश कर दिया जब सपा और कांग्रेस ने 370 का विरोध किया तो मैं नहीं बर्दाश्त कर पाया और मैंने वहां से इस्तीफ़ा दे दिया. 

मैं चाहता तो उसी समय बीजेपी ज्वाइन कर लेता लेकिन, लोग मुझे अवसरवादी कहते. बाद में बीजेपी ने हमें बुलाया और कहा कि आओ तुम्हें सांसद बनाएंगे और पार्टी ने जिम्मेदारी दी.

सीएम योगी को पद से हटाने के सवाल पर भूपेंद्र चौधरी ने दिया जवाब, किया राबड़ी देवी का जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget