एक्सप्लोरर

Ayodhya Ram Mandir Donation: तकनीकी खामियों की वजह से बाउंस हुए 15 हजार चेक, पढ़ें खबर 

राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए 15 जनवरी से 27 फरवरी तक संपूर्ण भारत में समर्पण निधि अभियान चलाया गया था. अभियान के तहत मिले लगभग 15000 चेक तकनीकी खामियों की वजह से बाउंस हो गए हैं.

अयोध्या: राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान के तहत मिले लगभग 15000 चेक तकनीकी खामियों की वजह से बाउंस हो गए हैं. सूत्रों की मानें तो इन बाउंस हुए चेक की कुल रकम लगभग 22 करोड़ रुपये के आसपास है. राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए 15 जनवरी से 27 फरवरी तक संपूर्ण भारत में समर्पण निधि अभियान चलाया गया था. इस दौरान 9 लाख कार्यकर्ताओ ने 1,75, 000 टोलियां बनाकर घर-घर जाकर 10 करोड़ परिवारों से संपर्क किया था. 

ऑडिट रिपोर्ट के बाद ट्रस्ट देगा जानकारी 
जमा रकम को 38125 कार्यकर्ताओं के माध्यम से बैंक में जमा किया गया और इनके बीच समन्वय के लिए 49 नियंत्रण केंद्र बनाए गए. जबकि, दिल्ली स्थित मुख्य केंद्र पर दो चार्टर्ड अकाउंटेंट की निगरानी में 23 लोगों की टीम ने पूरे भारत के जमा राशि और डिपॉजिट राशि पर निगरानी रखी. इस पूरे अभियान के दौरान 5000 करोड़ से अधिक की धनराशि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते में जमा हुई है. हालांकि, अभी ऑडिट रिपोर्ट के बाद पूरी धनराशि के बारे में ट्रस्ट जानकारी देने की बात कर रहा है.  

किया जा रहा है संपर्क 
अब ऐसे में इतनी बड़ी रकम के चेक के बाउंस होने और इसके पीछे तकनीकी खामी सामने आने के बाद एक टीम बनाई गई है जो उन दानदाताओं से संपर्क कर रही है जिनके चेक किन्हीं कारणों से बाउंस हुए हैं. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय के व्यवस्थापक प्रकाश गुप्ता की मानें तो की जो चेक बाउंस हुए हैं उनके पीछे कोई न कोई तकनीकी कारण जिम्मेदार हैं. जिन दानदाताओं के चेक बाउंस हुए थे संपर्क करने के बाद उनमें से कुछ ने नए चेक दे दिए हैं, जिसमें से कुछ के चेक क्लियर भी हो गए हैं. जबकि, अन्य लोगों से संपर्क किया जा रहा है. 

लोगों से कर रहे हैं संपर्क 
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय प्रबंधक प्रकाश गुप्ता ने बताया कि पूरे हिंदुस्तान में जो निधि समर्पण अभियान चला था उसमें लोगों ने चेक भी दिए हैं. चेक बैंकों में दिए गए हैं. कुछ चेकों की क्लियरिंग रुकी हुई है. लगभग 15000 चेक हैं जो क्लियर नहीं हुए हैं.  लगभग 20 से 22 करोड़ रुपये हैं. चेक को जल्द से जल्द क्लियर कराने के लिए लोगों से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं. तकनीकी कमी को जल्द ही दूर किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें: 

Haridwar Kumbh 2021 Corona Cases: पॉजिटिव आई 24 संतों को कोविड रिपोर्ट, अब तक 54 साधु-संत मिले कोरोना संक्रमित 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget