एक्सप्लोरर

अयोध्या में 5 जून को राम दरबार की होगी प्रतिष्ठा, स्वर्ण से सजाया जाएगा शिखर, मंदिर ट्रस्ट ने दी जानकारी

Ayodhya News: रामनगरी अयोध्य में भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 5 जून को राम मंदिर के पहले तल पर राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जाएगा. मंदिर ट्रस्ट ने आयोजन को लेकर पूरी तैयारी कर ली है.

Ram Mandir News: रामनगरी अयोध्या में भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण कार्य में अब एक और ऐतिहासिक चरण की तैयारी तेज हो गई है. 5 जून को राम मंदिर के पहले तल पर राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होगा, जिसे लेकर ट्रस्ट और मंदिर निर्माण से जुड़े संगठनों ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं.

जानकारी के अनुसार, इस बार की प्राण प्रतिष्ठा में सिर्फ राम दरबार ही नहीं, बल्कि परकोटे में बने 6 मंदिरों में से 5 के शिखरों को भी स्वर्ण मंडित किया जाएगा. इन मंदिरों में भगवान शिव, हनुमान जी, सूर्य देव, गणेश जी, मां दुर्गा और मां अन्नपूर्णा के मंदिर शामिल हैं, जो राम मंदिर परिसर के चारों ओर परकोटे में स्थापित हैं.

मंदिर के शिखर पर स्वर्ण सजाने काम जल्द होगा शुरू
20 मई के बाद से मंदिर के शिखरों को सोने से सजाने का कार्य शुरू होगा, जबकि 17 मई के बाद स्वर्णमंडन के लिए तैयार सांचे अयोध्या लाए जाएंगे. अभी दिल्ली में इन सांचों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. 30 मई से पहले मंदिर का मुख्य शिखर और परकोटे के अन्य शिखर स्वर्ण आभा से दमकने लगेंगे, जिससे राम मंदिर की भव्यता और भी दिव्य हो जाएगी.

इससे पहले, 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा विधिवत रूप से संपन्न हुई थी, जिसमें देशभर के संत, शंकराचार्य, धर्माचार्य, और लाखों श्रद्धालु शामिल हुए थे. यह ऐतिहासिक क्षण पूरे देश ने श्रद्धा और भावनाओं के साथ टीवी और सोशल मीडिया पर देखा था.

5 जून को राम दरबार की प्रतिष्ठा रखी जाएगी
अब प्राण प्रतिष्ठा पार्ट-2 के तहत राम दरबार की प्रतिष्ठा की जाएगी, जिसमें भगवान राम के साथ माता सीता, लक्ष्मण जी, भरत जी, शत्रुघ्न और भक्त हनुमान की भी भव्य मूर्तियों को विधिवत रूप से मंदिर के प्रथम तल पर विराजमान किया जाएगा. राम मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, मंदिर का प्रथम तल जून के पहले सप्ताह तक पूरी तरह तैयार हो जाएगा. इसी के बाद भव्य आयोजन होगा. इस कार्यक्रम में भी देश-विदेश से श्रद्धालुओं और संतों के आने की उम्मीद है.

राम मंदिर के निर्माण का कार्य तेजी से अपने अंतिम चरणों की ओर बढ़ रहा है. निर्माण का कार्य लार्सन एंड टुब्रो कंपनी द्वारा किया जा रहा है, जबकि निगरानी की जिम्मेदारी टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स के पास है. मंदिर के गर्भगृह और गर्भगृह से जुड़े निर्माण कार्य पहले ही पूर्ण किए जा चुके हैं. अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण से न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिला है, बल्कि स्थानीय रोजगार, बुनियादी ढांचे और व्यापार को भी नई रफ्तार मिली है. आने वाले वर्षों में अयोध्या देश-दुनिया में एक विशाल धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में स्थापित हो रहा है.

यह भी पढ़ें- UP: ग्रेटर नोएडा में फ्लैट बेचने के नाम पर करोड़ों की ठगी, तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजा भैया और BJP की मुलाकात से संजय निषाद खुश या नाराज? जानें क्या बोले
राजा भैया और BJP की मुलाकात से संजय निषाद खुश या नाराज? जानें क्या बोले
रामपुर में दशहरे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 37 जगहों पर होगा रावण दहन
रामपुर में दशहरे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 37 जगहों पर होगा रावण दहन
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
'चुनाव आया तो याद आए आजम खान', अखिलेश यादव पर बरसे राजभर
'चुनाव आया तो याद आए आजम खान', अखिलेश यादव पर बरसे राजभर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
Embed widget