एक्सप्लोरर

अयोध्या राम मंदिर में 200 मीटर लंबी टनल बनकर तैयार, एक साथ इतने श्रद्धालु कर सकेंगे परिक्रमा

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में सिंह द्वार से प्रवेश करने पर पूरब दिशा में परकोटे पर एक मुख्य द्वार बना है. इसके पास इस टनल का निर्माण भी किया गया है जो श्रद्धालुओं को सीधे निकास द्वार से जोड़ेगी.

अयोध्या में भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में लगातार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काम किए जा रहे हैं. इस क्रम में अब भक्ति की राह और आसान होने जा रही हैं. अब रामलला के दर्शनों के बाद एक लाख श्रद्धालु एक साथ इस मंदिर की परिक्रमा कर सकेंगे. इसके लिए मंदिर परिसर में एक विशेष सुरंग का निर्माण किया गया जिसके ज़रिए भक्त सीधे मंदिर से निकास द्वार तक पहुँच सकेंगे. 

रामलला के मंदिर में परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं के बीच टकराव न हो इसके लिए एक टनल का निर्माण कार्य भी हो चुका है. मंदिर की पूरब दिशा में 200 मीटर लंबी टनल का निर्माण किया गया है, जो भक्तों की सुरक्षा और सुविधा के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही हैं.   जिसके जरिए श्रद्धालु मुख्य द्वार के नीचे से होकर सीधा निकास द्वार तक पहुंच सकेंगे.

टनल से निकास द्वार पर पहुंच सकेंगे श्रद्धुालु

इस टनल के निर्माण के बाद राम मंदिर देश का अकेला ऐसा मंदिर बन गया है जिसके मुख्य द्वार से नीचे होकर श्रद्धालु निकास द्वार तक सीधे पहुंच सकेंगे. ये टनल सीधा मंदिर के 800 मीटर लंबे परिक्रमा पथ से जुड़ती है. जहां से लगभग एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु अपनी परिक्रमा पूरी कर सकेंगे. 

राम मंदिर में सिंह द्वार से प्रवेश करने पर पूरब दिशा में परकोटे पर एक मुख्य द्वार बना है. जहां से राम मंदिर में आने वाले श्रद्धालु मंदिर परिसर में प्रवेश कर सकेंगे. इसके पास इस टनल का निर्माण भी किया गया, इस टनल का इस्तेमाल करके श्रद्धालु पहुंचेंगे और बाहर भी जा सकेंगे. 

एक लाख श्रद्धालु कर सकेंगे परिक्रमा

इससे ही पता चला है कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कितने काम किए जा रहे हैं. इस टनल का निर्माण कर रहे इंजीनियर ने बताया कि परकोटा में एक साथ एक लाख  श्रद्धालु चल सकेंगे. इस भूमिगत रास्ते की चौड़ाई 20 फ़ीट है और ये परकोटे की सतह से 16 की गहराई पर बनाई गई है. इसमें 14 फ़ीट रास्ता बनाया गया है जबकि छह फ़ीट जगह को हवा के लिए छोड़ा गया है. 

इस सुरंग का निर्माण 2.7 टन वजनी नक्काशीदार पत्थरों से किया गया है. इसकी दीवारों पर कई गई सजावट मंदिर की थीम और शिल्प से मिलती जुलती है जो भक्तों की यात्रा को अध्यात्म का अनुभव देगी.  

आजम खान के जेल से बाहर आने पर लग जाएगा ब्रेक! जानें - क्यों शुरू हुई ये चर्चा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं', यूपी चुनाव से पहले CM योगी का कार्यकर्ताओं को संदेश
'बटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं', यूपी चुनाव से पहले CM योगी का कार्यकर्ताओं को संदेश
CM धामी ने कि UPCL-पिटकुल की समीक्षा बैठक, वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के निर्देश
CM धामी ने कि UPCL-पिटकुल की समीक्षा बैठक, वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के निर्देश
'BJP की तैयारी देख सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त', UP के मंत्रियों का अखिलेश पर हमला
'BJP की तैयारी देख सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त', UP के मंत्रियों का अखिलेश पर हमला
'जीते तो जनसमर्थन, हारे तो चुनाव आयोग दोषी', MLC चुनाव पर BJP ने अखिलेश यादव को घेरा
'जीते तो जनसमर्थन, हारे तो चुनाव आयोग दोषी', MLC चुनाव पर BJP ने अखिलेश यादव को घेरा

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget