एक्सप्लोरर

अयोध्या में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां पूरी, इस दिन अभिजीत मुहूर्त में होगा ऐतिहासिक आयोजन

Ayodhya News: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि यह आयोजन श्रीराम मंदिर निर्माण के इतिहास में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ने जा रहा है.

Ram Mandir News: रामनगरी अयोध्या एक बार फिर ऐतिहासिक पल की साक्षी बनने जा रही है. श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के पहले तल पर बने श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन 3 जून से 5 जून तक होगा. इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी 5 जून को श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम को लेकर अयोध्या में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं. मंदिर परिसर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है और हर गतिविधि पर सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है.

जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे ने बताया कि 3 से 5 जून तक चलने वाले इस महायज्ञ में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है. एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि रामनगरी में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है. सभी श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और शांति बनाए रखें.

आज से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है. सरयू तट से कलश यात्रा निकाली जाएगी. इसमें 400 महिलाएं शामिल होंगी, जो कलश में सरयू जल लेकर मंदिर परिसर में पहुंचेंगी. इस दौरान रामलला के दर्शन तो पहले की तरह नियमित रहेंगे, लेकिन प्रथम तल पर आम श्रद्धालुओं को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि यह आयोजन श्रीराम मंदिर निर्माण के इतिहास में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ने जा रहा है.

5 जून को अभिजीत मुहूर्त में श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. यह वही अभिजीत मुहूर्त है जिसमें 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला के गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा की थी. अब प्रथम तल पर बने श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा इस मुहूर्त में होगी. कार्यक्रम के दौरान भव्य धार्मिक अनुष्ठान और विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा.

नागर शैली में बन रहा है भव्य मंदिर

राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है. यह भव्य मंदिर नागर शैली में बन रहा है. मंदिर की लंबाई 380 फीट और चौड़ाई 250 फीट होगी. इसकी ऊंचाई करीब 161 फीट होगी. तीन तल होंगे और हर तल पर 106 पिलर बनाए जा रहे हैं. 5 मंडपों वाला यह मंदिर देश की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का प्रतीक बनेगा.

हर दिन लाखों श्रद्धालु रामलला के दर्शन करने आ रहे हैं

रामलला विराजमान की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से हर दिन लाखों श्रद्धालु रामलला के दर्शन करने आ रहे हैं. अब प्रथम तल पर श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा से श्रद्धालुओं की आस्था को और अधिक बल मिलेगा. अयोध्या के व्यापारी, साधु-संत और स्थानीय लोग इस आयोजन को लेकर बेहद उत्साहित हैं. यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि अयोध्या की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान को और भी मजबूत करेगा.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले उड़ाया मजाक, उठे सवाल तो देने लगे सफाई! UP विधानसभा के स्पीकर बोले- 'दान देने के बाद...'
पहले उड़ाया मजाक, उठे सवाल तो देने लगे सफाई! UP विधानसभा के स्पीकर बोले- 'दान देने के बाद...'
यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार, इन जिलों को होगा फायदा
यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार, इन जिलों को होगा फायदा
Noida Fire Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
लखनऊ के आलमबाग में बुलडोजर का एक्शन जारी, रेलवे की जमीन से अवैध अतिक्रमण को किया ध्वस्त
लखनऊ के आलमबाग में बुलडोजर का एक्शन जारी, रेलवे की जमीन से अवैध अतिक्रमण को किया ध्वस्त

वीडियोज

MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Noida Fire Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
Embed widget