एक्सप्लोरर

23 मई को राजा राम होंगे सिंहासन पर विराजमान, अयोध्या में शुरू होगा राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान

Ayodhya News: अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम दरबार की मूर्तियों की स्थापना की तैयारियां अंतिम चरण में है. 23 मई को भगवान राम का सिंहासन प्रथम तल पर विराजमान किया जाएगा.

Ram Mandir News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या से बड़ी खबर सामने आई है. जहां श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम दरबार की मूर्तियों की स्थापना की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं. 23 मई को प्रथम तल पर भगवान श्रीराम को सिंहासन पर विराजमान किया जाएगा, जबकि 3 जून से 5 जून तक प्राण प्रतिष्ठा का भव्य अनुष्ठान संपन्न होगा.

जयपुर में सफेद संगमरमर से बनी राम दरबार की मूर्तियां 21 मई को रवाना होगी और 22 मई को अयोध्या पहुंचेगीं. मूर्तियों की सुरक्षा के लिए राजस्थान और उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र भेजा गया है. मंदिर में संगमरमर का दो फीट ऊंचा सिंहासन तैयार है, जिस पर श्रीराम और सीता माता विराजमान होंगे. लक्ष्मण और हनुमान बैठे मुद्रा में होंगे, जबकि भरत और शत्रुघ्न खड़े रूप में पीछे स्थित होंगे.

प्रवेश द्वारों का निर्माण भी तेजी से जारी
श्रीराम मंदिर परिसर में पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण दिशाओं में चार भव्य प्रवेश द्वार बनाए जा रहे हैं. इनमें से दक्षिण दिशा के द्वार का 40 फीसदी निर्माण पूरा हो चुका है. सभी पिलर खड़े किए जा चुके हैं और इन द्वारों का स्वरूप प्राचीन भारतीय वास्तुशास्त्र के अनुसार तैयार किया जा रहा है. अयोध्या में एक बार फिर भव्य राम दरबार स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा को लेकर माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है.

यूपी में धार्मिक पर्यटन स्थलों के लिहाज से अयोध्या के राम मंदिर में रोजाना लाखों श्रद्धालुओं रामलला के दर्शन करने आते हैं. लोगों की आस्था राम मंदिर से जुड़ी हुई है. ऐसे में अगले महीने 3 जून से 5 जून तक प्राण प्रतिष्ठा का भव्य अनुष्ठान के किया जाएगा. जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु समारोह का हिस्सा बनेंगे. इस दौरान मंदिर को भव्य तरीके से सजाया जाएगा. इसके साथ ही मंदिर प्रशासन की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस की तैनाती की जाएगी. 

यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा को लेकर गढ़वाल कमिश्नर का बड़ा संदेश, कहा- 'अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई'

Input By : बलराम पांडेय
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् के विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् का विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget