एक्सप्लोरर

अयोध्या की सुरक्षा में लगेंगे 1000 नए कैमरे, स्मार्ट सिटी के तहत 56 करोड़ खर्च करेगी योगी सरकार

UP News: स्मार्ट सिटी योजना के तहत अयोध्या और फैजाबाद में 1000 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. इससे हर गतिविधि पर 24 घंटे नजर रखी जा सकेगी. इस प्रोजेक्ट में सरकार 56 करोड़ रुपये खर्च करेगी.

Ayodhya News: राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के बाद से देश-विदेश से श्रद्धालुओं का रुख लगातार अयोध्या की ओर बढ़ा है. ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में अयोध्या को स्मार्ट और सुरक्षित शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है. अब अयोध्या की निगरानी और ज्यादा पुख्ता होने जा रही है.

योगी सरकार की स्मार्ट सिटी योजना के तहत अयोध्या और फैजाबाद में 1000 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी बल्कि यातायात, सफाई और नागरिक सेवाओं की मॉनिटरिंग भी आसान हो जाएगी. यह पूरा प्रोजेक्ट 56 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है.

कहां लगेंगे कैमरे?
इन कैमरों को पुलिस विभाग द्वारा चिह्नित संवेदनशील और प्रमुख स्थानों पर लगाया जाएगा. इसके अलावा, मंदिरों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड जैसे इलाकों में भी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि हर गतिविधि पर 24 घंटे नजर रखी जा सके.

सिविल लाइंस में बनेगा मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम
नगर निगम और अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) के संयुक्त कार्यालय में एक अत्याधुनिक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा. यहां से इन सभी कैमरों की सीधी निगरानी की जाएगी. यह कंट्रोल रूम न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था संभालेगा, बल्कि शहर में जलभराव, स्ट्रीट लाइट खराबी और जल संकट जैसी समस्याओं पर भी नजर रखेगा और संबंधित विभागों को तुरंत कार्रवाई के लिए सूचना देगा.

पहले से भी हो रही है निगरानी
गौरतलब है कि सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत पहले ही 1300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे अयोध्या में लगाए जा चुके हैं, जिन्हें अमानीगंज स्थित जलकल कार्यालय के इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) से जोड़ा गया है. इनमें निजी दुकानों और घरों के कैमरे भी शामिल हैं, जो अब एक साझा नेटवर्क से जुड़े हैं.

सिर्फ सुरक्षा नहीं, सफाई भी
नगर निगम के निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता पुनीत ओझा ने बताया कि शासन से अंतिम मंजूरी मिलते ही इस परियोजना पर तेजी से काम शुरू होगा. यह योजना न केवल सुरक्षा को सशक्त बनाएगी, बल्कि स्मार्ट शहर के सभी मापदंडों को पूरा करेगी, जिसमें डिजिटल निगरानी, नागरिक सुविधा की मॉनिटरिंग और पारदर्शी प्रशासन शामिल हैं.

अयोध्या की बढ़ती प्रतिष्ठा की सुरक्षा में अहम भूमिका
राम मंदिर के उद्घाटन और देशभर से श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए, अयोध्या को एक आधुनिक, सुरक्षित और स्वच्छ धार्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की कोशिशें तेज हैं. यह परियोजना योगी सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसमें धार्मिक आस्था और आधुनिक प्रबंधन का संतुलन कायम रखा गया है.

ये भी पढ़ें: 'तुर्किए ने दुश्मनी तो नहीं निकाली', बाबा रामदेव ने अहमदाबाद विमान हादसे के पीछे जताया साजिश का शक

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget