एक्सप्लोरर

UP Panchayat Chunav 2026: यूपी पंचायत चुनाव में क्या है अपना दल की रणनीति? आशीष पटेल ने किया बड़ा खुलासा

UP Panchayat Chunav 2026: योगी सरकार में मंत्री और अपना दल(एस) नेता आशीष पटेल ने पंचायत चुनाव को लेकर कहा कि हमारी हर सीट पर तैयारी है. हमारे कार्यकर्ता गांव-गांव में डटे हुए हैं.

UP Panchayat Chunav 2026: वाराणसी पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और अपना दल (एस) नेता आशीष पटेल ने उत्तर प्रदेश की सियासत के साथ-साथ देश के अलग-अलग विषयों को लेकर बातचीत की. वहीं मंत्री आशीष पटेल ने पार्टी पदाधिकारी द्वारा इस्तीफा दिए जाने पर कहा कि महत्वकांक्षी लोगों को जितना देना था दे चुके हैं. हम बाबा साहब अंबेडकर और डा. सोनेलाल पटेल जी के सिद्धांतों पर चलने वाले कार्यकर्ता हैं, हमारे लिए समाज का कल्याण प्राथमिकता है.

वहीँ उन्होंने पंचायत चुनाव को लेकर कहा कि हमारी हर सीट पर तैयारी है. हमारे कार्यकर्ता गांव-गांव में डटे हुए हैं.

पंचायत चुनाव में हमारी हर सीट पर तैयारी

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने स्पष्ट किया कि पंचायत चुनाव को लेकर हमारे कार्यकर्ताओं ने हर सीट पर तैयारी की है. हमारे कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव में पूरा अवसर मिलेगा, लेकिन फिलहाल गठबंधन को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है. लेकिन हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश के हर एक सीटों पर हमारे कार्यकर्ता तैयारी कर रहे हैं. अपना दल नंबर ऑफ सीट पर विश्वास करने वाला दल नहीं है. वहीं अन्य दलों द्वारा उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव में अकेले लड़ने वाले निर्णय पर कहा कि अलग-अलग संगठन सभी लोग अपनी अपनी तैयारी में है.

पीएम मोदी का आभार जताया

मंत्री आशीष पटेल ने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था वाला देश बना है. साथ ही आतंकवाद पर भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारतीय सेना ने बड़ी कार्रवाई की. हमारा संकल्प था कि हम जाति जनगणना समाज के हित के लिए करवाएं और वह भी प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में पूरा हो रहा है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश में ब्यूरोक्रेसी हावी होने वाले सवाल पर कहा कि  बस मै इतना ही चाहता हूं कि किसी विधायक को जिलाधिकारी के पैर ना छूना पड़े, इसमें उसकी इज्जत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
लखनऊ हत्याकांड से लेकर नेहा बोरा पोस्टर विवाद तक, BJP पर बरसे सपा सांसद
लखनऊ हत्याकांड से लेकर नेहा बोरा पोस्टर विवाद तक, BJP पर बरसे सपा सांसद
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget