एक्सप्लोरर

Ayodhya News: अयोध्या में एक के बाद दूसरा धमाका, मकान हुआ धाराशायी, 9 बोरी विस्फोटक बरामद

UP News: यूपी के अयोध्या में घर में जोरदार धमाके के बाद पूरा घर धाराशायी हो गया. जिसके बाद पुलिस ने घर से बारूद बम बनाने के सामान की 9 बोरियां बरामद की हैं.

Ayodhya News: अयोध्या के एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में जोरदार धमाका हुआ. इस धमाके में एक युवक जख्मी हुआ जिसे लखनऊ रेफर किया गया. मिली जानकारी के अनुसार इस घर से बारूद बम बनाने के सामान की 9 बोरियां  पुलिस ने बरामद की हैं. इस घटना के कुछ घंटे बाद इसी क्षेत्र के गन्ने के खेत में एक और जोरदार धमाका हुआ. पहली घटना के बाद परिवारवालों ने इसे सिलेंडर विस्फोट बताया.जिसके बाद पुलिस ने तलाशी ली तो बारूद का सामान मिला. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है. 

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि गुरुवार देर रात इनायत नगर थाना क्षेत्र में हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी से केवल 500 मीटर दूर पहला धमाका हुआ. जिसमें रहमतुल्ला के नाम के शख्स के घर का यह धमाका इतना तेज था कि बहुत दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी और लगभग 300 वर्ग फीट का यह मकान धराशायी हो गया. इस धमाके में रहमतुल्ला का बेटा इमरान उर्फ कल्लू घायल हो गया, जिसको हैरिंग्टनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर इलाज के लिए ले जाया गया  है. लेकिन डाक्टरों ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. घटना के बाद रहमतुल्ला का परिवार इसे सिलेंडर विस्फोट बताता रहा लेकिन पुलिस ने जब तलाशी ली तो वहां से लगभग 9 बोरी बारूद और बम बनाने का सामान मिला.

दूसरा धमाका कैसे हुआ? 
इसी दिन दोपहर बाद कुछ दूरी पर एक और बड़ा धमाका हुआ और इस बार यह धमाका गन्ने के खेत में हुआ. एक के बाद एक धमाकों से पुलिस अफसरों की सक्रियता बढ़ गई पुलिस की स्पेशल ब्रांच की टीम के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की. पुलिस अधिकारियों की मानें तो यह परिवार आतिशबाजी निर्माण का काम करता था और घर में हुए धमाके के बाद उसने ही कुछ बारूद गन्ने के खेत में छुपा दिए थे. तेज गर्मी की वजह से उसमें विस्फोट हो गया.
 
पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि थाना इनायतनगर के चौकी हैरिंग्टनगंज क्षेत्र में रात 10 बजे यह सूचना मिली कि किसी के घर में सिलेंडर विस्फोट हुआ है. इस सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो यह तथ्य सामने आया कि रहमतुल्ला के बेटे इमरान के चेहरे और कंधे पर कुछ चोटें आई. जिसके बाद उसको अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है. 

ये भी पढ़ें:-

Uttarakhand Weather Update Today: उत्तराखंड में आज भारी बारिश का अनुमान, इन जिलों में जारी हुआ रेड अलर्ट, स्कूल बंद

Presidential Election 2022: ओपी राजभर, राजा भैया, शिवपाल सिंह यादव ने राष्ट्रपति चुनाव पर किया बड़ा ऐलान, इस उम्मीदवार को देंगे समर्थन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget