एक्सप्लोरर

Ayodhya News: अयोध्या में बढ़नेवाली श्रद्धालुओं की आमद पर जिला प्रशासन अलर्ट, सुविधा के लिए ये खास तैयारी

Ayodhya News: आगामी दिनों में रामलला के श्रद्धालुओं की मूलभूत सुविधा को ध्यान में रखते हुए 80 फीट चौड़ा मार्ग बनाया जा रहा है. अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को धर्म नगरी में होने का आभास कराएगा.

Ayodhya News: राम मंदिर निर्माण के साथ अयोध्या में बढ़ने वाले श्रद्धालुओं की आमद को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है. बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या का अंदाजा कार्तिक मेले में 14 कोसी पंचकोसी परिक्रमा और पूर्णिमा स्नान के दरमियान जिला प्रशासन और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को हो गया था. आगामी दिनों में रामलला के श्रद्धालुओं की मूलभूत सुविधा को ध्यान में रखते हुए 80 फीट चौड़ा मार्ग बनाया जा रहा है. अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को धर्म नगरी में होने का आभास कराएगा. सुग्रीव किला और रामगुलेला अमावा मंदिर रंगमहल के पीछे से होते हुए राम जन्मभूमि परिसर तक जा रहे रास्ते को लेकर कल हुई हाई लेवल की सुरक्षा बैठक में भी मंथन हुआ.

अयोध्या में सड़क निर्माण और चौड़ीकरण की तैयारी

सरकार अयोध्या में चार सड़कें बनाने और चौड़ीकरण करने जा रही है. रामपथ,भक्तिपथ धर्मपथ और जन्मभूमि पथ सड़कों का नाम होगा. इसके तहत अयोध्या मुख्य मार्ग का रामपथ के नाम से नवनिर्माण, शृंगारहाट से रामजन्मभूमि तक भक्तिपथ, बाईपास रोड से नयाघाट मार्ग तक धर्मपथ और सुग्रीव किला से रामजन्मभूमि मंदिर तक जन्मभूमि पथ का निर्माण किया जाना है. कार्यदाई संस्था विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने बताया कि वर्तमान में राम जन्मभूमि तक जाने वाले दो मुख्य मार्ग हैं जिसमें एक हनुमानगढ़ी से राम जन्मभूमि मार्ग तक जा रहा है. दूसरा मार्ग सुग्रीव किला से राम जन्म भूमि तक जा रहा है. इसमें सुग्रीव किला की टेंडरिंग का कार्य पूरा हो चुका है. सुग्रीव किला मार्ग की सभी संपत्तियां खरीद ली गई हैं.

दर्शन मार्ग में पड़ने वाली संपत्तियों को हटाया जा रहा है और चौड़ीकरण का काम जल्द ही पूरा होगा. इसके अलावा हनुमानगढ़ी से राम जन्म भूमि तक जाने वाले मार्ग पर भी भवन और दुकान स्वामियों से बातचीत हो चुकी है. भवन स्वामी और दुकानदार से बैनामे की प्रक्रिया पूर्व जिला अधिकारी ने शुरू कर दी थी. जल्द ही फिर से प्रयास करते हुए बची हुई संपत्तियों को क्रय किए जाने का काम भी पूरा हो जाएगा. विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने कहा कि हो सकता है कि हनुमानगढ़ी से राम जन्म भूमि तक बनाए जाने वाले मार्ग का भी कार्य विकास प्राधिकरण को मिले. ऐसे में जल्द ही काम पूरा किया जाएगा. अयोध्या की और भी प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण पर उन्होंने कहा कि सहादतगंज से नया घाट तक साढ़े 13 किलोमीटर लंबे रास्ते का डीपीआर शासन में बनाकर भेज दिया गया है. जल्द ही सहादतगंज से नया घाट तक मार्ग की भी धनराशि अवमुक्त होगी और उस पर भी काम शुरू किया जाएगा. 

जेसीबी से पूर्व के निर्माणों को किया जा रहा ध्वस्त

राम जन्मभूमि पथ मार्ग के चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया गया है. जेसीबी लगा कर मार्ग पर पूर्व में हुए निर्माणों को गिराया जा रहा है. निर्माण गिराने पर कुछ लोगों में नाराजगी है. मार्ग चौड़ी करण में स्थानीय व्यापारियों की दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान भी हटाए जा रहे हैं. व्यापारी बलराम गुप्ता ने बताया कि एक माह पहले एसडीएम आए थे और सहमति पर हस्ताक्षर कराया. उन्होंने दुकान के बदले दुकान देने का वादा किया. मौजूदा दुकान का मुआवजा एक लाख चार सौ पच्चीस रुपये मिला है. 

Mulayam Singh Speech: मुलायम सिंह यादव ने बीजेपी की सरकार पर बोला हमला- देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है

Adhir Ranjan on Mamata Banerjee: कांग्रेस अध्यक्ष अधीर चौधरी का बड़ा बयान, दिल्ली खरीद फरोख्त करने आई हैं ममता बनर्जी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget